Tips To Improve Digestion In Winters: सर्दी का मौसम गर्मी से राहत दिलाता है लेकिन इस मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जरा सी अनदेखी कई तरह की बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है। सर्दी में चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण खांसी, जुकाम और कफ की समस्या होने के साथ पाचन-तंत्र का भी विशेष तौर पर ख्याल रखना पड़ता है। सर्दी में हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इस कारण पाचन तंत्र पर असर पड़ता है, जिससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं। सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, इस कारण भी पाचन-तंत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दी में पेट को हेल्दी रखने के लिए डॉक्टर की बताई कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। यह टिप्स खाना पचाने में मदद करेगी और कई बीमारियों से बचाव करेगी। इन टिप्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
मौसमी सब्जियों का सेवन करें
सर्दियों में बाजार में ढेर सारी मौसमी सब्जियां मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के साथ पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करती हैं। ये सब्जियां रोग प्रतिरोधक क्षमता क्षमता बढ़ाने के साथ फाइबर से भरपूर होती है। इन सब्जियों के सेवन से मल त्याग में होने वाली परेशानी दूर होती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। सर्दियों में पाचन-ंतत्र को हेल्दी रखने के लिए साग, पालक, मेथी, बथुआ, चौलाई, गाजर, आलू, शलजम और शकरकंद का सेवन करें।
गर्म पेय पदार्थो का सेवन करें
सर्दी में सुबह उठकर गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। भोजन करने से 30 मिनट पहले गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र साफ होता है। सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए चाट-कॉफी पीने के बजाए हर्बल टी का सेवन किया जा सकता है। हर्बल चाय शरीर को गर्म रखने के साथ पेट को साफ रखती हैं। हर्बल चाय में अदरक और पुदीने की चाय बनाकर पी जा सकती है।
व्यायाम करें
सर्दी में नियमित रूप से व्यायाम करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ पेट भी स्वस्थ रहता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है और हार्ट को हेल्दी रखता है। सर्दी में अगर ठंड की वजह से बाहर व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं, तो घर के अंदर भी व्यायाम किए जा सकते हैं। व्यायाम से रक्त संचार बेहतर होता है और पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए खतरे का निशान हैं ये 4 बातें, डॉक्टर से जानें कैसे करें सुधार
हाइड्रेटेड रहें
सर्दी में प्यास का अहसास कम होता है, जो पाचन-तंत्र के लिए सही नहीं है। पानी की कमी से आंतें सख्त हो जाती हैं जिससे भोजन को पचाना मुश्किल हो जाता है। इससे कब्ज की समस्या भी हो जाती है। पाचन-तंत्र को हेल्दी रखने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना आवश्यक है। पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलेगी और इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।
दैनिक आहार में घी शामिल करें
बहुत से लोग अपने शरीर को गर्म रखने और सर्दियों में अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के लिए गोंद के लड्डू, पंजीरी और मूंग दाल का हलवा जैसे व्यंजन को बनाते है। इन व्यंजनों में घी का इस्तेमाल किया जाता है। ठंडे सर्द मौसम में घी के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। घी में घुलनशील विटामिन होते हैं जो वजन घटाने में सहायता करते हैं। घी हार्मोन को संतुलित करने और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में मदद करते है।
फाइबर डाइट को सेवन करें
भोजन के साथ उच्च फाइबर वाला भोजन के सेवन से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होती है। इन फूड्स के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। फाइबर युक्त फूड्स उच्च रक्तचाप के खतरे को कम करके हृदय को हेल्दी रखता है। सर्दी में इन फूड्स को खाया जा सकता है जैसे गाजर, मूली, अमरूद और सेब।
सर्दियों में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।
All Image Credit- Freepik