Tips To Get Rid Of Hyperpigmentation On Buttocks: हाइपरपिग्मेंटेशन शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। हाइपरपिग्मेंटेशन शरीर की खूबसूरती को कम करने के साथ ये रहने से मनचाहे कपड़ें पहनने में कई लोग हिचकते हैं। कई बार हाइपरपिग्मेंटेशन के निशान हिप्स पर हो जाते हैं। ये समस्या लंबे समय तक धूप में रहने की वजह से, टाइट कपड़ें पहनने, साफ-सफाई का ख्याल न रखने और लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से हो सकती हैं। वैसे, तो हिप्स पर होने वाले हाइपरपिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ स्किन पर लगाने से कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में हाइपरपिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए कुछ उपायों की मदद ली जा सकती हैं। इन उपायों को घर पर आसानी से किया जा सकता हैं। ये उपाय करने से हाइपरपिग्मेंटेशन कम होने के साथ स्किन साफ होगी। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की केयर क्लीनिक की स्किन एक्सपर्ट डॉ. सोनिया वर्मा से।
हिप्स के आसपास की जगह को साफ रखें
हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के लिए हिप्स के आसपास की जगह को अवश्य साफ रखें। इसके लिए क्लींजर का उपयोग करने के साथ स्किन को एक्सफोलिएट कर सकते हैं। ऐसा नियमित करने से हाइपरपिग्मेंटेशन के निशान कम होने के साथ त्वचा साफ भी होगी।
हेल्दी डाइट
हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना बहुत जरूरी है। डाइट में हरी सब्जियों के साथ नींबू, संतरा और टमाटर को शामिल करें। ऐसा करने से बॉडी डिटॉक्सीफाई होती है और हाइपरपिग्मेंटेशन भी कम होता है।
हाइड्रेटेड रहें
हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के लिए हाइड्रेट रहना भी बहुत आवश्यक होता है। दिन में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। ऐसा करने से त्वचा मॉइस्चराइज रहती है और हाइपरपिग्मेंटेशन के निशान कम होते हैं। सही मात्रा में पानी पीने से स्किन डिटॉक्ट होती हैं और कई बीमारियां दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें- बुजुर्ग आंखों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जिनसे दूर होंगी आंखों की समस्याएं
ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से बचें
हाइपरपिग्मेंटेशन के निशान को कम करने के लिए ऐसे कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि कई बार टाइट कपड़ों पहनने की वजह से हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए कॉटन के कपड़ों के साथ सही फिटिंग के कपड़ो का चुनाव करें।
शेविंग न करें
कई बार नियमित शेविंग करने से भी हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या हो जाती है क्योंकि शेविंग करने से स्किन काफी डार्क होने के साथ हाइपरपिग्मेंटेशन के निशान भी हो जाते हैं। इससे बचने के लिए शविंग के बजाए वैक्स का सहारा लिया जा सकता है।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि कई बार ज्यादा देर धूप में रहने की वजह से हाइपरपिग्मेंटेशन के निशान हो जाते हैं। धूप में निकलने से पहले एसपीएफ 30 और इससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन का उपयोग करें।
हिप्स पर होने वाली हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या को कम करने के लिए इन टिप्स की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, समस्या बढ़ने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।