
Eye Care Tips For The Elderly: उम्र बढ़ने के साथ ही आंखों संबंधित समस्याएं शुरू हो जाती हैं। खासकर बुजुर्गों को ये समस्याएं काफी परेशान करती है। इस कारण उन्हें बार-बार क्लिनिक के चक्कर काटने पड़ते है। बुजुर्गों को आमतौर पर ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और अन्य बीमारियां होती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे। जिनको फॉलो करने से बुजुर्ग आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रख सकेंगे। स्वस्थ आंखें रहने से बुजुर्गों कई तरह की परेशनियों से बच सकते हैं। शरीर में कई तरह की बीमारियां होने के कारण भी आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। ऐसे में कोशिश करें कि डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बीमारियों को कंट्रोल में रखें। साथ ही आंखों को हेल्दी रखने के लिए स्वस्थ आहार का भी सेवन करें। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लिनिक के डॉक्टर केपी सरदाना से। उन्होंने बताया बुजुर्ग आंखों को स्वस्थ रखने के लिए स्क्रीन टाइम को कम करें और एक्सरसाइज पर भी ध्यान दें। ऐसा करने से आंखे लंबे समय तक हेल्दी रहेंगी। इस विषय पर जानते हैं विस्तार से।
स्क्रीन टाइम कम करें
आज के समय वयस्को के साथ घर के बुजुर्ग भी काफी ज्यादा समय स्क्रीन पर बिताते है। जिस कारण आंख संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। साथ ही लंबे समय तक स्क्रीन पर रहने की वजह से आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है और आंखों से आंसू निकलने की परेशानी भी हो सकती हैं। इस समस्या से बचने के लिए रोज 1 से 2 घंटे ही स्क्रीन टाइम के लिए समय निर्धोरित करें।
सूर्य किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचे
बुजुर्गों को धूप में डायरेक्ट जाने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से रेटिना को नुकसान पहुंचता है। साथ ही जिन बुजुर्गों का हाल ही में ऑपरेशन हुआ हो। उन्हे, तो धूप में बिल्कुल नहीं जाना चाहिए। बाहर जाने पर काला चश्मा या पोलेरॉइड चश्मा पहनें। ऐसा करने से धूप से आंखों का बचाव होगा।
एक्सरसाइज करे
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फिजिकल तौर पर फिट रहना बहुत जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से आंखों का स्वास्थ्य ठीक रहता है। वही जिन बुजुर्गों को उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या होती है। उन्हें दैनिक दिनचर्या पर विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। एक्सरसाइज करने से रेटिना में होने वाली समस्या से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिंक से लेकर च्युइंग गम, मिठास के लिए इस्तेमाल होने वाला ये स्वीटनर बन सकता है कैंसर का कारण: WHO
हरी सब्जियों का सेवन
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना बहुज जरूरी होता हैं। इसमें पाए जाने वाले ल्यूटिन और जेक्सांथिन तत्व आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं। हरी सब्जी में बुजुर्ग पालक, मेथी, केल, ब्रोकली और पत्ता गोभी को खा सकते हैं। वहीं अगर को ई बीमारी है, तो डॉक्टर से पूछकर ही डाइट में सब्जी को शामिल करें
धूम्रपान से बचे
धूम्रपान शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसको करने से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। वहीं बुजुर्गों को धूम्रपान करने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आंखों की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। धूम्रपान करने से बुजुर्गों में ड्राई आंखे, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है।
बुजुर्ग आंखों का ख्याल रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। वहीं आंखों पर कोई भी समस्या होने पर तुरंत आंखों वाले डॉक्टर से जांच कराएं। डाइट में हरी सब्जियों के साथ फलों को भी शामिल करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version