स्ट्रेस और असहजता को दूर करने के लिए आप भी फॉलो करें ये आसान टिप्स, दूर होगा तनाव

स्ट्रेस एक बड़ी समस्या के तौर पर देखा जाता है। इसे कम करने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं। चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रेस और असहजता को दूर करने के लिए आप भी फॉलो करें ये आसान टिप्स, दूर होगा तनाव


स्ट्रेस आज के समय में एक बड़ी समस्या के तौर पर देखा जाता है। स्ट्रेस लेना शरीर पर कई तरीकों से प्रभाव डालता है। हालांकि, योग और एक्सरसाइज के जरिए इस समस्या को कम किया जा सकता है। नियमित तौर पर योग करने से सांसों पर अच्छा नियंत्रण रहता है साथ ही साथ मन भी शांत और स्थिर रहता है, जिससे स्ट्रेस और असहजता कम होती है। चलिए डायबिटीज और थायराइड एक्सपर्ट डॉ. अक्षत चढ्ढा से जानते हैं स्ट्रेस और असहजता को दूर करने वाले क छ आसनों के बारे में। 

गाना गाएं 

स्ट्रेस कम करने के लिए गाना गाना एक बेहतर विकल्प साबित होता है। जब आप गाना गाते हैं तो इससे दिमाग पर अच्छा असर पड़ता है। ऐसा करने से स्ट्रेस कम होता है साथ ही साथ असहजता भी दूर होती है। इससे आपका मूड बेहतर होता है। 

गाना सुनें 

अगर आप स्ट्रेस से परेशान हैं तो ऐसे में गाना सुनें। इससे दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है साथ ही साथ दिमाग भी तेज होता है। इस एक्टिविटी को करने से आपका दिमाग रिलेक्स होता है साथ ही इमोशन्स भी बेहतर होते हैं, जिससे स्ट्रेस कम होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshat Chadha (@dr_akshat)

खेलें 

स्ट्रेस को कम करने के लिए आप किसी इंडोर एक्टिविटी में भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आप तकिया से खेल सकते हैं या फिर बॉल के साथ भी खेल सकते हैं। ऐसा करने से दिमाग दूसरी दिशा में जाता है और स्ट्रेस कम होता है। 

बॉडी को शेक करें 

अगर आप स्ट्रेस से परेशान हैं तो ऐसे में अपनी बॉडी को शेक कर सकते हैं। ऐसे में आप डांस की तरह ही बॉडी को शेक कर सकते हैं। इससे मस्कुलर टेंशन  कम होती है और नर्वस सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें - बच्चों में बढ़ रहा सोमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव

हग करना फायदेमंद 

स्ट्रेस को कम करने के लिए आप किसी को हग भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपनापन लगता है और आप रिलेक्स होते हैं। इससे कोर्टिसोल हार्मोन कम होता है और स्ट्रेस भी कम होता है। 

Read Next

AC वाले जिम में करते हैं वर्कआउट तो ध्यान रखें एक्सपर्ट की ये 5 बातें, नहीं होगा सेहत को नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version