कुछ साल पहले, 'ब्लू व्हेल चैलेंज' नामक एक ऑनलाइन आत्मघाती खेल शुरू हुआ था, जिसने दुनिया भर के माता-पिताओं की नींद हराम कर दी थी। इतना ही नहीं इस ऑनलाइन गेम के चक्कर में बहुत से लोगों की जान भी चली गई थी, जिसमें अधिकांश बच्चे थे। हाल ही में, ऐसा ही एक और खतरनाक चैलेंज का शॉर्ट-वीडियो टिक टॉक (TikTok) पर वायरल हो रहा है। ये चैलेंज भी उतना ही भयावह है, जैसे 'ब्लू व्हेल चैलेंज' था। इसे 'स्कल ब्रेकर चैलेंज' (Skullbreaker Challenge)कहते हैं। इस गेम से किसी के सिर और हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। इससिए जरूरी है कि माता-पिता इस गेम के बारे में जान लें और अपने बच्चों को इस नए इंटरनेट वायरल गेम को खेलने से रोकें।
क्या है स्कल ब्रेकर चैलेंज (Skullbreaker Challenge)
स्कल ब्रेकर चैलेंज के लिए तीन प्रतिभागियों को कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना पड़ता है। दोनों तरफ के लोग नीचे कूदने से अपने पैरों को लात मारकर बीच वाले व्यक्ति को बाहर करने की कोशिश करते हैं। पर खतरनाक बात ये है कि ये सब एक स्टंट की तरह कूदते हुए की जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, इस चुनौती के कारण सिर, पीठ और श्रोणि में गंभीर चोटें आई हैं। इस तरह ये गेम बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है। बच्चों को ये सब खेलना और स्टंट करना तो वैसे भी बहुत पसंद है, पर उन्हें ये समझाना जरूरी है कि ये कैसे जानलेवा भी हो सकता है।
The #skullbreakerchallenge which is currently trending on #tiktok is fatal. Please pay attention to our kids. pic.twitter.com/SQi9RPpk6j
— Nicole Wong 王晓庭 (@nicolewong89) February 14, 2020
इसे भी पढ़ें: सिर पर लगने वाली ये 5 तरह की चोट होती हैं खतरनाक, बरतें सावधानी
TikTok पर कैसे वायरल हुआ ये गेम?
यह चुनौती स्पेन में दो स्कूली छात्रों के बीच एक मजाक के रूप में शुरू हुई है लेकिन जल्द ही टिकटोक पर वायरल हो गई। कई यूजर्स अब इस प्रैंक को करते हुए अपने वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। कई वीडियो के बाद स्थिति गंभीर रूप ले चुकी थी, जहां लोग इस चुनौती को निभाते हुए घायल हो रहे हैं। अब इंटरनेट पर माता-पिताओं को इस गेम को लेकर चेतावनी दी जा रही है कि वे अपने बच्चों को इस चुनौती से दूर रखें। ये चैलेंज फिलहाल मुख्य रूप से यूरोप और अमेरिका के टिक टॉक यूजर्स को प्रभावित किया है। राहत की बात ये है कि ये अभी तक भारतीय टिक टॉक यूजर्स तक ये नहीं पहुंचा है।
This is the skull breaker challenge. Please please PLEASE don’t do this ������������ People have died from this (I cut the video I received from another mum)
— ♔ Jennifer ♔ (@britishchickAD) February 14, 2020
Why do kids do these stupid things �� pic.twitter.com/WNgn2HcPTp
इसे भी पढ़ें: हड्डियों और लिगामेंट्स को कमजोर कर सकता है मस्क्यूलोस्केलेटल पेन
यह स्टंट कितना खतरनाक है?
स्कल ब्रेकर चैलेंज खतरनाक ही नहीं बल्कि जानलेवा भी है। इस गेम को खेलने से सिर में गंभीर चोट आ सकती है, जिससे व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। इसके साथ ही इस गेम को खलने से पीठ और श्रोणि की चोटों की खबरें हैं। हालांकि, अधिकांश वीडियो चोटों को प्रदर्शित नहीं करते हैं। पर फिर भी इस तरीके के अचानक से गिरना हड्डियों को चोट पहुचा सकता है और ये रीढ़ की हड्डी का फ्रैक्टर भी कर सकता है।
Calgary Teen Is One Of The Latest Injured In Dangerous “Skull Breaker” TikTok Challenge https://t.co/de4T7GqHMW
— WFISD Risk Management (@WfisdRM) February 14, 2020
डॉक्टरों की मानें, तो इस गेम में साधारण चोटों से लेकर गंभीर फ्रैक्चर, कंसीलर, टूटी हड्डियों, लिगामेंट में चोट या सिर की गंभीर चोटों के लिए हानिकारक परिणाम हो सकते हैं। वहीं खबर ये भी है कि कई बड़े बच्चे छोटे बच्चों को धमकाने के लिए चुनौती का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बच्चों के दिमाग पर स्थायी प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, माता-पिता अपने बच्चों पर निगरानी रखें और उन्हें संभावित चोटों के बारे में सचेत करें।
Read more articles on Health-News in Hindi