Doctor Verified

3 महीने का स्वस्थ बच्चा क्या-क्या एक्टिविटीज कर सकता है? डॉक्टर से जानें

शिशु का विकास शुरुआती कुछ महीनों में बहुत तेजी से होता है। यहां जानिए, 4 महीने का बच्चा क्या-क्या एक्टिविटी कर सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
3 महीने का स्वस्थ बच्चा क्या-क्या एक्टिविटीज कर सकता है? डॉक्टर से जानें


मां की कोख से जन्म के बाद शिशु का विकास पहले कुछ महीनों में तेजी से होता है और 3-4 महीने की उम्र में बच्चे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के जरूरी माइलस्टोन देखे जाते हैं। इस अवधि में बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास इस बात को दर्शाता है कि वे धीरे-धीरे बाहरी दुनिया के प्रति जागरूक हो रहे हैं। शुरुआती महीनों में बच्चा नई एक्टिविटीज सीखता है, जैसे हाथ-पैर हिलाना, आवाजों पर रिएक्ट करना और चेहरों को पहचानना। यह वह समय है जब बच्चे की इम्यूनिटी भी विकसित हो रही होती है, जिससे कि वह बीमारियों के बचा रहे। इस उम्र में बच्चे की देखभाल में थोड़ी सी भी चूक उसके स्वास्थ्य और विकास पर प्रभाव डाल सकती है। इस लेख में बच्चों के डॉक्टर अर्पित गुप्ता से जानिए, 3 महीने का स्वस्थ बच्चा क्या-क्या एक्टिविटीज कर सकता है?

शारीरिक विकास, जानिए 3-4 महीने के बच्चे क्या-क्या कर सकते हैं?

1. पेट के बल सिर और छाती उठाना

3 से 4 महीने के बच्चे पेट के बल लेटे हुए अपनी गर्दन और छाती को उठाने की क्षमता विकसित करते हैं। यह माइलस्टोन उनकी मांसपेशियों को मजबूत करने के संकेत के रूप में जरूरी है। आपको बच्चे को रोजाना कुछ मिनटों के लिए पेट के बल लिटाना चाहिए, जिससे उसकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

इसे भी पढ़ें: 6 महीने के शिशु को न करें खड़ा करने की कोशिश, हो सकते हैं ये 5 नुकसान

2. ऊपरी शरीर का सहारा देना

4 महीने का बच्चा पेट के बल लेटे हुए अपने हाथों का उपयोग करके अपने ऊपरी शरीर को सहारा देने लगता है, जो उसकी शारीरिक मजबूती का संकेत है।

child milestones

3. हाथों की मूवमेंट

3-4 महीने के बच्चे अपनी हथेलियों को खोलने और बंद करने की क्षमता विकसित करते हैं। यह माइलस्टोन मोटर कौशल में विकास को दर्शाता है। इसके साथ ही बच्चे हाथों को मुंह में डालने भी शुरू करते हैं, जो एक स्वाभाविक व्यवहार है।

इसे भी पढ़ें: बच्चा हर समय करता है मीठी चीजें खाने की जिद? इन आसान टिप्स से छुड़ाएं उसकी आदत

4. झूलते हुए खिलौनों पर हाथ मारना

बच्चे झूलते हुए खिलौनों को अपने हाथों से मारने की कोशिश करते हैं, जो हाथ-आंख समन्वय के विकास का प्रतीक है।

विजुअल और हियरिंग माइलस्टोन

1. चेहरों पर ध्यान देना

3 से 4 महीने की उम्र में बच्चे चेहरों पर अधिक ध्यान देते हैं और उन्हें ध्यान से देखते हैं। यह उनकी दृष्टि की स्पष्टता और सामाजिक जागरूकता के संकेत हैं।

2. चलती हुई वस्तुओं का पीछा करना

3-4 महीने के बच्चे अपनी आंखों से चलती हुई वस्तुओं का पीछा करने में सक्षम होते हैं। यह दृष्टि के विकास का एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है।

3. परिचित वस्तुओं और लोगों की पहचान करना

बच्चे दूरी से परिचित वस्तुओं और लोगों की पहचान करने लगते हैं, जो उनके मानसिक विकास का एक अहम हिस्सा है।

4. हाथ और आंख का समन्वय

शिशु अब हाथों और आंखों का समन्वय करना शुरू करते हैं, जो वस्तुओं को पकड़ने और उनके साथ खेलनें की क्षमता को बढ़ाता है।

5. आवाज पर रिएक्ट करना

3-4 महीने के बच्चे आपकी आवाज पर मुस्कुराते हैं और कुछ शब्दों की नकल करने की कोशिश करते हैं। वे जल्द ही बड़बड़ाना शुरू करते हैं और आपके साथ संवाद करने के प्रयास में होते हैं।

बच्चों के विकास के लिए क्या करना चाहिए

  • बच्चे को पेट के बल लेटाने से उसकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और वह जल्दी अपने अगले माइलस्टोन तक पहुंचता है।
  • बच्चे को संगीत सुनाना और धीरे-धीरे बात करना उनकी सुनने की क्षमता और भाषाई विकास को बढ़ावा देता है।

निष्कर्ष

3 से 4 महीने के बीच का समय शिशु के लिए विकास का महत्वपूर्ण चरण होता है। इस दौरान बच्चे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कई बदलावों से गुजरते हैं। यह समय माता-पिता के लिए खुशी और गर्व का होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बच्चे की क्षमताएं धीरे-धीरे विकसित हो रही होती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Arpit Gupta (@dr.arpitgupta11)

All Images Credit- Freepik

Read Next

शाम की हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए बच्चों को खिलाएं ये 5 हेल्दी स्नैक्स, सेहत को भी होगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version