How to Play With Baby in Hindi: बच्चों के लिए खेल-कूद बेहद जरूरी होता है। स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में शामिल होने से न केवल बच्चों का शारीरिक बल्कि, मानसिक विकास भी होता है। बच्चों के लिए खेलना-कूदना काफी जरूरी होता है। बच्चों को किसी न किसी गेम या स्पोर्ट्स में शामिल रहना चाहिए। गेम्स खेलने से बच्चे व्यस्त रहते हैं, जिससे वे शरारतें कम करते हैं और शारिरिक गतिविधियों में भी बने रहते हैं। अगर आपका बच्चा 6 से 12 महीने के बीच में है तो ऐसे में उसे कुछ गेम्स जरूर खिलाएं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इससे न केवल बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ती है साथ ही साथ दिमाग का भी विकास होता है। आइये बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष यादव से जानते हैं 6 से 12 महीने के बच्चों को बिजी रखने के लिए उन्हें कौन सी गेम्स देनी चाहिए? (Best Games to Play With Baby in Hindi)
पीक-ए-बू (Peek A Boo)
6 से 12 महीने के बच्चों साथ पीक-ए-बू गेम खेलनी चाहिए। पीक-ए-बू गेम खेलने से बच्चा आपको प्रतिक्रिया देता है और हंसता है। इसे खेलने से बच्चे का दिमाग तेज होता है और शारीरिक विकास में भी मदद मिलती है। इस गेम को खेलने के लिए आपको बच्चे की आंखों में देखना है और प्यारी आवाज में उन्हें बुलाना होता है। इस खेल में आपको अपने मुंह को ढ़ककर रखना है।
View this post on Instagram
ब्लॉक्स गेम (Black Games)
6 से 12 महीने के बच्चों को आपको ब्लॉक्स गेम खिलानी चाहिए। इसके लिए आपको पजल वाले ब्लॉक्स को एक जगह पर इकठ्ठा करना है और फिर उन्हें गिरा देना है। ऐसा करने से बच्चे इस गेम को एकाग्र होकर देखते हैं और खुश होते हैं। इससे बच्चे की आंखों का कॉर्डिनेशन अच्छा होता है।
बॉल के साथ खेलें (Play with Ball)
6 से 12 महीने के बच्चों के साथ आपको बॉल के साथ खेलना चाहिए। इसके लिए आपको बच्चों को बॉल देनी है। इससे वे फेंकने की कोशिश करेंगे। इससे उनकी फीजिकल एक्टिविटी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें - बच्चों के विकास पर मेंटल हेल्थ का क्या प्रभाव पड़ता है? जानें इनके बीच कनेक्शन
बेबी के साथ डांस करें (Dance with Baby)
आपको अपने बच्चे के साथ डांस करना चाहिए। ऐसा करने से बच्चे के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी होती है और बच्चा भी आपको अच्छी तरह से समझ सकता है। ऐसा करने से बच्चे का आपपर विश्वास बढ़ेगा और भविष्य में इमोशन्ल अटैचमेंट भी होगा।