वेट लॉस जर्नी के दौरान इन चीजों का रखें ध्यान, मिलेगी मदद

Weight Loss Tips: वेट लॉस जर्नी शुरू करते दौरान कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइये जानें इस दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
वेट लॉस जर्नी के दौरान इन चीजों का रखें ध्यान, मिलेगी मदद


How To Lose Weight Fast: हेल्दी रहने के लिए फिटनेस मेंटेन करना बहुत जरूरी है। खराब खानपान के कारण आजकल मोटापा बड़ी समस्या बन गया है। इसके कारण कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा हो सकता है। इसलिए हेल्दी वेट मेंटेन रखना जरूरी है। वेट लॉस के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग जिम जाकर वजन घटाते हैं, तो कई लोग डाइट के जरिये वजन घटाते हैं। लेकिन अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान लोग कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। आइये जानें वेट लॉस शुरू करने के दौरान किन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। 

weight lose

वेट लॉस जर्नी शुरू करते दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान- Things To Keep In Mind While Start Weight Loss 

कैलोरी इंटेक का ध्यान रखें - Calorie Intake

वेट लॉस स्टार्ट करते दौरान हम गलती ये कर बैठते हैं कि हम कैलोरी इंटेक का ध्यान नहीं रखते हैं। अगर आपको पता ही नहीं होगा कि आपको एक दिन में कितनी कैलोरी लेनी है, तो आपका वजन कम नहीं होगा। 

प्रोटीन अवॉइड न करें - Don't Avoid Protein

कई लोग वेट लॉस के चक्कर में कम खाना शुरू कर देते हैं। उन्हें पता नहीं होता कि क्या खाने से उन्हें ज्यादा मदद मिलेगी। अगर आपको वेट लॉस करना है, तो डाइट में डेली प्रोटीन लेना जरूरी है। क्योंकि इससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। प्रोटीन आपको एनर्जेटिक रखने में भी मदद करेगा। 

इसे भी पढ़ें- वर्किंग लोग वजन कैसे घटाएं? एक्सपर्ट से जानें 5 वेट लॉस डाइट टिप्स

वर्कआउट रूटीन- Workout Routine

जल्दी वजन घटाने के लिए वर्कआउट रूटीन पर ध्यान देना भी जरूरी है। अगर आप रोज वर्कआउट नहीं करते हैं, तो वेट लॉस करने में समय लगेगा। आपको पहले से प्लान करना होगा कि आपको कौन-कौन सी एक्सरसाइज करनी है। साथ ही, कितनी देर तक एक्सरसाइज करनी है। क्योंकि अगर आप ज्यादा वर्कआउट कर लेंगे, तो इससे आपको मदद नहीं मिलेगी। 

बिना भूख के खाना न खाएं- Avoid Eating When Not Needed

वेट लॉस के लिए समय पर मील लेना जरूरी है। लेकिन अगर आप बिना भूख के खाना खाते हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि इसके कारण बॉडी खाना पचाने के बजाय स्टोर करने लगती है। जो फैट्स के रूप से शरीर में स्टोर होने लगता है। इसलिए अपने सभी मील प्लान रखें। अगर आपको ज्यादा भूख नहीं हैं, तो लाइट चीज खा लें। 

शुरुआत में ही सख्त डाइट रखना- Follow Strict Diet from Starting

कई लोग डाइट शुरू करने के साथ ही सख्त डाइट लेना शुरू कर देते हैं। इससे बॉडी को जबरदस्ती चीजों को फॉलो करना पड़ता है। इसलिए एक दम से सभी चीजें बंद ने करें। धीरे-धीरे चीजें कंट्रोल करें। एक दम से मीठा छोड़ने से आपके लिए मुश्किल हो सकती है। इसलिए हेल्दी चीजों को लेना शुरू करें

उदाहरण के लिए मीठा लेने से आप गुड़ या देसी खांड खा सकते हैं। जंक फूड को आप हेल्दी तरीके से बनाकर घर पर खा सकते हैं। इन आदतों से आप जल्दी वजन घटा पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- टीनएज में वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, जल्दी दिखेगा असर

 इन टिप्स पर गौर करके आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। अगर आपको फिर भी सही तरीका समझ नहीं आ रहा है, तो किसी न्यूट्रिशनिस्ट या डायटिशियन से सलाह लें।  

Read Next

गर्म या ठंडा पानी: वजन घटाने के लिए कौन-सा पानी पीना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer