Gut Health: मानसून में आंतों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, सेहत में भी होगा सुधार

Monsoon Health Tips In Hindi: मानसून में आंतों में सुधार के लिए डाइट में हर्बल टी शामिल करें और हमेशा फ्रेश फल-सब्जितयों का सेवन करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
Gut Health: मानसून में आंतों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, सेहत में भी होगा सुधार


Things To Do For A Healthy Gut This Monsoon In Hindi: मानूसन में आंत से जुड़ी समस्याएं बहुत कॉमन होती हैं। क्योंकि इन दिनों पानी बहुत आसानी से संक्रमित हो जाता है। अगर संक्रमित पानी पी लिया जाए, तो यह ओवर ऑल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषकर, आंत से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। वहीं, इन दिनों अगर बासी चीजें खा लीं या स्ट्रीट फूड का सेवन अधिक मात्रा में किया, तो इससे भी आंतों पर बुरा असर पड़ता है। वैसे भी इन दिनों इम्यूनिटी काफी ज्यादा प्रभावित होती है, जिससे बीमार होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। सवाल है, मानसून में आंतों में फिट रखने के लिए क्या किया जा सकता है? यहां हम आपको दे रहे हैं कुछ जरूरी टिप्स। इन्हें जरूर फॉलो करें।

मानसून में आंतों को हेल्दी कैसे रखें

फ्रेश फल-सब्जियां खाएं

मानसून का सीजन है। इन दिनों कोई भी बासी, खराब या लंबे समय से फ्रिज में रखी हुई चीजों का सेवन न करें। इन दिनों चीजें जितनी फ्रेश खाएंगे, स्वास्थ्य उतना ही बेहतर रहेगा। गट हेल्थ पर भी इसका असर पड़ेगा। लेकिन, ध्यान रखें कि जो भी चीज खा रहे हैं, मौसमी फल या सब्जियां, उन्हें अच्छी तरह धोएं। अच्छी तरह साफ करने के बाद ही उसका सेवन करें। यहां तक कि कुकिंग प्रोसेस को भी सही तरह से फॉलो करें।

इसे भी पढ़ें: आंतों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिक टिप्स, दूर होंगी पाचन से जुड़ी समस्याएं 

हाइड्रेटेड रहें

Things To Do For A Healthy Gut This Monsoon

मानसून के दिनों में लोगों को अक्सर प्यास कम लगती है। ऐसे में वे पानी कम पीते हैं। नतीजतन, बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, जिसका उन्हें पता भी नहीं चलता है। क्योंकि डिहाइड्रेट होने के बाद कमजोरी, थकान और चक्कर आने से जैसी परेशानियां महससू होने लगती हैं। अगर आप इनसे बचना चाहते हैं, तो बेहतर है कि इस मानसून में खुद को हाइड्रेट जरूर रखें। इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।

ओवर ईटिंग करने से बचें

मानसून के दिनों बहुत सारी चीजें खाने का मन करता है, जैसे फ्राइड, ऑयली आदि। लेकिन, इस तरह की चीजों को पचाना आसान नहीं होता है। इससे आंतों पर नेगेटिव असर पड़ता है। वहीं, कुछ लोग इन्हें इतने चाव से खाते हैं कि ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। इस मौसम में ओवर ईटिंग करना भी हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं है। ओवर ईटिंग करने से पेट दर्द, बदहजमी और एसिडिटी जैसी परेशानियां बढ़ सकती है। कोशिश करें कि हमेशा लाइट फूड खाएं और ऑयली, स्पाइसी तथा फ्राइड चीजों का सेवन कम से कम करें।

इसे भी पढ़ें: आंतों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स, पाचन से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

हर्बल-टी पिएं

Things To Do For A Healthy Gut This Monsoon

मानूसन के दिनों में आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आप हर्बल-टी का सेवन जरूर करें। हर्बल-टी में कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे तुलसी, अदरक आदि। ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेशन तत्व होते हैं। इनकी मदद से आंतों की सूजन दूर होती है और पाचन क्षमता में भी सुधार होता है। हर्बल-टी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे बीमार होने का रिस्क भी कम हो जाता है। यही नहीं, सर्दी-जुकाम की शिकायतों से भी छुटकारा मिल सकता है।

प्रोबायोटिक इनटेक बढ़ाएं

मानसून के दिनों में आंतों को स्वस्थ रखना है, तो प्रोबायोटिक इनटेक जरूर बढ़ाएं। इसकी मदद से शरीर में मौजूद बैड बैक्टीरिया खत्म होते हैं, जिससे बीमारी से लड़ने की क्षमता में सुधार होता है। मानसून में इस तरह की डाइट बहुत फायदेमंद होती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

मानसून के दौरान माइग्रेन की समस्या क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टर से जानें कारण और उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version