Things To Avoid When Using Gel On Curly Hair In Hindi: कर्ली बालों बाल दिखने में बहुत ही खूबसूरत नजर आते हैं। लेकिन, इनकी केयर करना अपने आप में चुनौती होती है। कर्ली बालों के हेयर प्रोडक्ट भी अलग होते हैं, जो उनकी स्मूदनेस को बनाए रखने और मॉइस्चर को लॉक करने का काम करते हैं। इसी तरह, कुछ लोग अपने कर्ली या घुंघराले बालों पर जेल लगाना पसंद करते हैं। जेल को आमतौर पर हेयर स्टाइलिंग के लिए यूज किया जाता है। सीधे यानी स्ट्रेट बालों पर जेल लगाना आसान होता है और यह लंबे समय तक टिका भी रहता है। वहीं, घुंघराले बालों के साथ ऐसा नहीं है। इसलिए, अगर आपके बाल घुंघराले हैं, तो जेल अप्लाई करने के बाद कुछ चीजों को करने से बचें। इस बारे में आरवीएमयू एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट से बात की।
बार-बार बालों को हाथ न लगाएं- Do Not Touch Hair Again And Again
आमतौर पर लोग आदत अपने बालों को बार-बार छूते रहते हैं। कभी सेट करने के लिए तो कभी हेयर स्टाइल चेंज करने के लिए। महिलाओं की बात करें, तो वे अपने हेयर स्टाइल चेंज करने के लिए बार-बार कंघी करती रहती हैं। जेल अप्लाई करने के बाद बार-बार बालों में हाथ लगाना सही नहीं है। खाकसर घुंघरालों बालों को छूने से बचना चाहिए। दरअसल, हमारे हाथों में कई तरह के बैक्टीरिया और गंदगी होती है, जो बालों को छूने से उन पर चिपक सकती है। इससे बाल गंदे हो सकते हैं। इसी तरह जेल लगाने के बाद बालों में कंघी भी न लगाएं और जेल हमेशा हलके गीले बालों में ही अप्लाई करें।
इसे भी पढ़ें: घुंघराले बालों की इन 5 तरीकों से करें देखभाल, बाल रहेंगे स्मूद-मॉइस्चराइज्ड
स्कैल्प में लगाने से बचें- Do Not Apply Gel On Scalp
आपके बाल चाहे सीधे हों या कर्ल। जेल को कभी भी स्कैल्प पर नहीं लगाना चाहिए। जेल को स्कैल्प पर लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसलिए, जेल को बालों के अंतिम सिरों में लगाना सही रहता है या फिर जो बाल ऊपर या बाहर की ओर होते हैं, उस पर जेल लगा सकते हैं। इससे बालों को स्टाइलिंग करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: घुंघराले बालों के लिए बनाएं ये 4 हेयर मास्क, बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी
जेल के ऊपर जेल न लगाएं- Do Not Apply Gel On Gel
अगर आप एक बार अपने कर्ली बालों में जेल लगा लेते हैं, तो इसके बाद ऊपर से बालों पर दोबारा जेल अप्लाई करने से बचें। दोबारा जेल लगाना बालों की हेल्थ को इफेक्ट करता है। इसके अलावा, बिना धोए बार-बार कर्ली बालों में जेल अप्लाई करने की वजह से बाल चिपचिपे हो सकते हैं, जिसमें आसानी से गंदगी चिपक सकती है। इससे बालों कमजोर होकर झड़ने भी लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को काला करने के लिए इन 2 तरीकों से एलोवेरा का करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई अन्य फायदे
कुछ ही देर में हेयर वॉश करें- Wash hair After Using Gel
कई लोग ऐसे होते हैं, जो कर्ली हेयर पर जेल अप्लाई करने के बाद कई दिनों तक हेयर वॉश नहीं करते हैं। ऐसा किया जाना बिल्कुल सही नहीं है। जेल में कई तरह के केमिकल्स का यूज किया जाता है। ये केमिकल्स अगर लंबे समय तक बालों में चिपके रहेंगे, तो ये स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बालों की जड़ां को कमजोर कर सकते हैं। इसके अलावा, रेगुलर जेल लगाने से भी बचना चाहिए। कुछ-कुछ दिनों के गैप में जेल लगाना सही रहता है।
हेयर ऑयल न लगाएं- Do Not Use Hair Oil On Gel
कर्ली बालों को जेल की मदद से सेट करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए, कई लोग जेल के साथ-साथ हेयर ऑयल भी यूज करने लगते हैं। जबकि ऐसा करना एक बड़ी गलती है। हेयर ऑयल और जेल साथ-साथ लगाने से स्कैल्प के पोर्स या रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, वहां बहुत सारे डस्ट चिपक जात हैं और बाल फ्रीजी नजर आने लगते हैं। हेयर जेल एक स्टाइलिंग प्रोडक्ट है, वहीं हेयर ऑयल बालों को मॉयस्चर करता है और बालों घना और शाइनी भी बनाता है। लेकिन, दोनों प्रोडक्ट को एक-साथ बालों के लिए सही नहीं। इस दोनों प्रोडक्ट का मिश्रण बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
image credit: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version