कुछ लोग शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से बचते हैं, जिससे उनके घुटनों में समस्या हो सकती है। ऐसे में घुटने जाम हो सकते हैं, जिससे चलने-फिरने में भी कठिनाई महसूस हो सकती है। हालांकि, आप अपनी शरीर में हो रहे बदलावों को देखकर घुटनों की सेहत के बारे में जान सकते हैं। हाल ही में फिटनेस कोच शिवांगी देसाई ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने घुटनों के विशेषज्ञ और ऑर्थोपैडिक सर्जन डॉ. विशाल देसाई का इंटरव्यू लिया, जिसमें उन्होंने घुटनों के स्वास्थ्य के बारे में बात की है।
कैसे पहचानें घुटने हेल्दी हैं या नहीं?
- डॉ. विशाल के मुताबिक अगर आप वॉक कर रहे हैं और इस दौरान आपको घुटनों में दर्द नहीं होता है तो इसका मतलब आपके घुटने स्वस्थ हैं।
- अगर आप कम से कम 10 मिनट तक घुटनों को मोड़कर बैठ सकते हैं तो इससे साबित होता है कि आपके घुटने स्वस्थ हैं।
- अगर आप कुर्सी या फिर जमीन पर बैठने के बाद बिना किसी सपोर्ट के खड़े हो रहे हैं तो इससे पता लगता है कि आपके घुटने पूरी तरस स्वस्थ हैं।
- बिना किसी दर्द के 20 मिनट तक वॉक करने से भी घुटनों के स्वास्थ्य के बारे में पता लगता है।
- बिना किसी तकलीफ के सीढ़ियां चढ़ना-उतरना भी हेल्दी घुटने का एक लक्षण है।
View this post on Instagram
घुटनों को स्वस्थ कैसे रखें?
- घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहिए।
- इसके लिए आपको नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए। इससे घुटनों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।
- इसके लिए आप स्ट्रेचिंग या फिर घुटनों की मालिश कर सकते हैं।
- घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए आपको डाइट में बदलाव करना चाहिए। इसके लिए हेल्दी डाइट लें।
- इसके लिए आपको हेल्दी वेट मेनटेन करने की जरूरत है।
घुटनों में सूजन आने पर क्या करना चाहिए?
- घुटनों में सूजन आने पर आपको बर्फ के पानी से सिकाई करनी चाहिए।
- इसके लिए आप इलेक्ट्रिक बैंडेज या फिर गर्म पट्टी बांध सकते हैं। इससे सूजन कम होती है।
- इसके लिए ज्यादा या फिर हेवी एक्सरसाइज करने से बचें।
- इसके लिए आप घुटनों की हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं।