महिलाओं में ये 5 लक्षण हो सकते हैं हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत, न करें नजरअंदाज

Symptoms Of Low Hemoglobin In Women: महिलाओं में कम हीमोग्लोबिन होने पर ये लक्षण नजर आ सकते है।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में ये 5 लक्षण हो सकते हैं हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत, न करें नजरअंदाज


Symptoms Of Low Hemoglobin In Women: कम हीमोग्लोबिन शरीर में कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकता है। हीमोग्लोबिन शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी से शरीर चलता है। खून के रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन पाया जाता है,जो फेफड़े से ऑक्सीजन लेकर शरीर के अन्य अंगो तक पहुंचाता है। शरीर के किसी भी अंग में अगर ऑक्सीजन कम या ज्यादा हो जाए तो हीमोग्लोबिन ही बैलेंस करता है। ऐसे में शरीर में हीमोग्लोबिन की सही मात्रा होना बेहद आवश्यक हो जाता है। पीरियड्स के समय हैवी फ्लो या प्रेग्नेंसी आदि कारणों की वजह से महिलाओं में कई बार हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। महिलाओं को स्वस्थ शरीर के लिए प्रति 100 मिलीलीटर में 12 से 15.5 ग्राम हीमोग्लोबिन की जरुरत होती है। लेकिन कई बार महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। जिस कारण उनमें कई तरह के लक्षण नजर आते है। लगातार इन लक्षणों को अवॉयड करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आज हम इस इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए बात करेंगे आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से। जिन्होंने हमे महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण के बारे में बताया।

सांस फूलना

अगर आपकी भी जरा सा चलने या फिर थोड़ा काम करने पर ही सांस फूलने की समस्या हो जाती है, तो अपना हीमोग्लोबिन अवश्य चैक कराएं। कम हीमोग्लोबिन की वजह से सांस फूलने के साथ कई बार चेस्ट में भारपीपन भी लगता है। कई बार सांस फूलने की समस्या बैठे रहते हुए भी हो सकती है।

कमजोरी होना

कई बार महिलाओं में कम हीमोग्लोबिन की वजह से कमजोरी के लक्षण भी देखे जा सकते है। ये लक्षण फेफड़ों तक ठीक से ऑक्सीजन न पहुंच पाने के कारण होता है। अगर आपको भी चलने या थोड़े से काम करने के बाद कमजोरी होती है, तो ये कम हीमोग्लोबिन का लक्षण हो सकता है।

women

चिड़चिड़ापन होना

महिलाओं में ज्यादा चिड़चिड़ापन रहना भी कम हीमोग्लोबिन का लक्षण हो सकता है। कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी और कम हीमोग्लोबिन के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। कई बार ये चिड़चिड़ापन इतना बढ़ जाता है कि आप स्ट्रेस भी फील कर सकते है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में ड्राईनेस के कारण स्किन पर होती है जलन, दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

ध्यान लगाने में कमी होना

जी हां, महिलाओं में कम हीमोग्लोबिन की वजह से ध्यान न लगने की समस्या भी हो सकती है क्योंकि शरीर में कमजोरी की वजह से ध्यान लगाने में दिक्कत होती है। इस समस्या से बचने के लिए डाइट में गुड़, चुकंदर को अवश्य शामिल करें।

त्वचा का पीला पड़ना

कम हीमोग्लोबिन की वजह से त्वचा में पीलापन होने की समस्या भी हो सकती है। कई बार त्वचा के साथ निचली पलकों के आसपास भी पीलापन नजर आ सकता है। हीमोग्लोबिन शरीर में मौजूद खून को लाल रंग देता है। इसकी कमी की वजह से त्वचा में पीलेपन की समस्या हो सकती है।

महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी के ये लक्षण नजर आ सकते है। लेकिन ध्यान रखें शरीर में लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या इलाज के बाद दोबारा PCOS हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version