गर्मी में ड्राईनेस के कारण स्किन पर होती है जलन, दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies To Reduce Irritation Caused By Dry Skin :  रूखी त्वचा की जलन का अगर समय पर ध्यान न दिया जाएं, तो स्किन इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में ड्राईनेस के कारण स्किन पर होती है जलन, दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies To Reduce Irritation Caused By Dry Skin In Summer: गर्मी में स्किन रूखी होना एक आम समस्या है। कई बार स्किन पर रूखापन के कारण त्वचा पर जलन और लालिमा की समस्या हो जाती है। ऐसे में कई लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की क्रीम्स और लोशन आदि का भी इस्तेमाल करते है। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ इनके ज्यादा इस्तेमाल से भी स्किन को नुकसान हो सकता है। ऐसे में ड्राई स्किन पर जलन को दूर करने के लिए घरेलू उपाय की मदद ली जा सकती है। ये नैचुरल उपाय करने से अंदरूनी तौर पर स्किन को पोषण मिलेगा और जलन और लालिमा से राहत भी मिलेगी। आइए जानते हैं रूखी त्वचा की जलन को दूर करने के लिए घरेलू उपायों के बारे में।

शहद

शहद त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमे एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो त्वचा की अंदरूनी तौर पर रक्षा करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए त्वचा पर शहद को 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद त्वचा को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से त्वचा माश्चराइज होने के साथ जलन की समस्या भी दूर होती है। 

जैतून का तेल

जैतून का तेल शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। गर्मी में रूखी त्वचा की जलन को दूर करने के लिए चेहरे पर जैतून के तेल से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। जैतून के तेल में  एंटी- माइक्रोबियल, एंटी- ऑक्सीडेंट और एंटी- इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करते है। इस तेल का उपयोग रात को सोने से पहले भी किया जा सकता है।

dry skin

दूध की मलाई

दूध की मलाई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये त्वचा के रूखेपन को कम करके स्किन की जलन और लालिमा को शांत करती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए दूध की ताजी मलाई से त्वचा की हल्के हाथ से मसाज करें। ये अंदरूनी तौर पर स्किन को पोषण देती है।

इसे भी पढ़ें- छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने से मिलते हैं कई फायदे, कब्ज की समस्या होती है दूर

नारियल का तेल

नारियल का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन हेल्दी रहने के साथ ग्लोइंग भी बनती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को रूखा होने से बचाते है और दलन को शांत करते है। इसका यूज करने के लिए नारियल तेल से चेहरे की मसाज करें। 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को वॉश करें। 

एवोकाडो मास्क

एवोकाडो मास्क स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एवोकाडो के पल्प को निकल लें। अब इसमें दही को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह लगाने से स्किन को पोषण मिलेगा और जलन की समस्या दूर होगी।

रूखी त्वचा की जलन दूर करने लिए इन घरेलू उपायों को अपनाएं। लेकिन चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में सीने की जलन को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer