Homemade Avocado Face Mask For Glowing Skin: ग्लोइंग दमकती स्किन अधिकतर लोगों को काफी पसंद होती है। अधिकतर लोग ऐसी स्किन पाने की चाहत में कई तरह के प्रोडक्ट्स या पार्लर में जाकर महंगे ट्रीटमेंट करवाते है। लेकिन कई बार इतना समय नहीं होता कि पार्लर में जाया जा सकें और ये ट्रीटमेंट महंगे भी होते हैं। ऐसे में ग्लोइंग स्किन के लिए घर में ही होममेड फेस मास्क को बनाया जा सकता है। जी हां, एवोकाडो फल, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वह स्किन की भी कई परेशानियों को आसानी से दूर करता हैं। चेहर पर एवोकाडो फेस मास्क लगाने से स्किन ग्लोइंग बनने के साथ पिंपल्स और डार्क सर्कल्स की समस्या भी आसानी से दूर होती हैं। ये मास्क नैचुरल होने के साथ चेहरे पर इसे लगाने से कोई नुकसान भी नहीं होता है। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए एवोकाडो फेस मास्क कैसे बनाएं।
1. एवोकाडो और शहद का फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच- एवोकाडो
1 चम्मच-शहद
1 चम्मच- दही
फेस मास्क बनाने का तरीका
एवोकाडो और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ त्वचा की सूजन को आसानी से दूर करता है।
2. ओटमील और एवोकाडो का फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच ओटमील
2 चम्मच-एवोकाडो का गूदा
फेस मास्क बनाने का तरीका
ओटमील और एवोकाडो का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों सामग्री को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ टैनिंग को दूर करेगा और ब्लैक हेड्स की समस्या को भी कम करेगा। इस मास्क को हफ्ते में 1 बार आसानी से लगाया जा सकता है। ध्यान रखें जब ये मास्क हटाएं, तो स्किन पर हल्के हाथ से रब करें। ऐसा करने से स्किन एकदम साफ हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- मोटी और घनी आइब्रो पाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल उपाय
3. एवोकाडो और एग यॉक फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच-एवोकाडो का गूदा
1- एग यॉक
1- केला
फेस मास्क बनाने का तरीका
एवोकाडो का गूदा लें। उसमें केले को मसलकर मिलाएं। इसके बाद एग यॉक को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ कई समस्याओं को दूर करता हैं। ये मास्क ड्राई स्किन वाले भी लगा सकते हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए एवोकाडो का फेस मास्क लगाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें इसको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version