
Ways To Regrow Eyebrows Naturally: मोटी, काली और घनी आइब्रो चेहरे की सुंदरता को बढ़ाती है साथ ही चेहरे को एक शार्प लुक भी देती है। घनी आइब्रो देखने में काफी अच्छी लगती है। लेकिन कई बार हार्मोनल बैलेंस के गड़बड़ा ने से, पोषक तत्वों की कमी और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आइब्रो के बाल काफी कम हो जाते हैं या काफी मात्रा में झड़ने लगते हैं। कई लोग आइब्रो की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए ही आइब्रो पर लगाएं जा सकते हैं। रोज इनके इस्तेमाल से स्किन को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आइब्रो को घना और मोटा बनाने के लिए कुछ नैचुरल उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये उपाय करने से स्किन को नुकसान भी नहीं होगा और आइब्रो के बाल तेजी से बढ़ेंगे।
आंवला
आंवला शरीर के साथ आइब्रो के बालों को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 5 से 6आंवले को लेकर टुकडों में काटें। अब इन टुकड़ों को 1 गिलास पानी में उबलने के लिए रख दें। जब पानी कुछ गाढा हो जाएं, तो इस मिश्रण को कॉटन की मदद से आइब्रो पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद आइब्रो को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से आइब्रो तेजी से बढ़नी शुरू हो जाएगा।
मेथी दाना
मेथी दाने के सेवन से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करने के लिए मेथी दाना को 1 गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें। सुबह उठकर इसका गाढ़ा पेस्ट बनाकर इसे 10 से 15 मिनट के लिए आइब्रो पर लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से आइब्रो की ग्रोथ बढ़ेगी।
प्याज
प्याज की मदद से भी आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए प्याज और हल्के से पानी को मिलाकर मिक्सी में पीसें। इस मिश्रण को आइब्रो पर 20 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद आइब्रो को नॉर्मल पानी से वॉश करें। प्याज हेयर ग्रोथ को प्रमोट करके बालों को बढ़ाती है।
इसे भी पढ़ें- तेजी से बाल बढ़ाने में मदद कर सकता है लहसुन, जानें इस्तेमाल के 5 तरीके
अंडा
जी हां, अंडे की मदद से भी आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए अंडे के पीले भाग को अलग कर लें। अब इस पीले भाग को कॉटन की सहायता से आइब्रो पर लगाएं। 15 मिनट के बाद आइब्रो को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से आइब्रो के बाल बढ़ेंगे और वह मोटी भी होगी।
ग्रीन ड्रिंक
ग्रीन ड्रिंक की मदद से भी आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए दिन भर में 1 से 2 ग्रीन टी पिएं। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ बढेगी और वह नैचुरल काले भी रहेंगी। ग्रीन टी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स आइब्रो को बढ़ाते है।
घनी आइब्रो करने के लिए इन नैचुरल उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें आइब्रो पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik