Cucumber Face Mask Recipes To Soothe Your Skin: गर्मियों में खीरा शरीर के साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ त्वचा को ठंडक भी पहुंचाते हैं। गर्मियों में अधिकतर बाहर से आने के बाद स्किन पर सन डैमेज या फिर लू चलने से स्किन काफी डिहाइड्रेटिड हो जाती है। ऐसे में चेहरे पर खीरे के फेस मास्क लगाने से ये स्किन को कूलिंग एहसास देते है और स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करते हैं। खीरे में मौजूद विटामिन-ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके मास्क को चेहरे पर लगाने से चेहरे की सूजन, मुहांसे और दाग-धब्बे की समस्या आसानी से दूर होती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर पर खीरे के फेस मास्क कैसे बनाएं और लगाएं।
1. खीरा और एलोवेरा का फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच- खीरे कद्दूकस किया हुआ
1 चमम्च- एलोवेरा जेल
फेस मास्क बनाने का तरीका
खीरा और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को ठंडक देने के साथ सनबर्न को भी आसानी से दूर करेगा।
2. खीरा और बेसन का फेस मास्क
सामग्री
3 चम्मच-खीरे का रस
1 चम्मच-बेसन
फेस मास्क बनाने का तरीका
खीरा और बेसन का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क त्वचा की रंगत में निखार लाएगा और स्किन को ठंडक देगा।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में घटाना चाहते हैं वजन? नाश्ते में शामिल करें ये 5 चीजें
3. खीरा और दही का फेस मास्क
सामग्री
3 चम्मच- खीरा कद्दूकस किया हुआ
1 चम्मच- दही
फेस मास्क बनाने का तरीका
खीरा और दही का फेस मास्क स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इस मास्क को बनाने के लिए दोनों सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट करेगा और और त्वचा को चमकदार बनाएगा।
गर्मियों में स्किन को ठंडक देने के लिए इन मास्क को लगाया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
चेहरे पर कील-मुंहासों से हो गए हैं परेशान तो पिएं एक्सपर्ट की बताई ये ड्रिंक, दूर होगी समस्या
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version