Doctor Verified

क्या इलाज के बाद दोबारा PCOS हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय

Can PCOS Come Back After Treatment: पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के मन में अक्सर यह सवाल उठता है, कि क्या इलाज के बाद यह दोबारा हो सकता है?

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: May 08, 2023 18:22 IST
क्या इलाज के बाद दोबारा PCOS हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Can Pcos Come Back After Treatment: पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic ovary syndrome) महिलाओं में होने वाली बहुत आम बीमारी है। वर्तमान समय में अधिकांश महिलाएं इससे जूझ रही हैं। यह स्थिति जब पैदा होती है, जब महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का स्तर बिगड़ जाता है। इस स्थिति में महिलाओं के प्रजनन अंग में सिस्ट बन जाते हैं। पॉलीसिस्टिक ओवरी में लगभग 8 के रोम होते हैं, साथ ही अविकसित रोम की एक थैली होती है, जिनमें अंडे विकसित होते हैं। पीसीओएस में इन थैलियों से अंडा  रिलीज नहीं हो पाता है, जिसके कारण ओव्युलेशन प्रभावित होता है। इसके अलावा, पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे, अनियमित पीरियड्स, पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द और ऐंठन, शरीर पर अनचाहे बालों विकास, मुंहासे, वजन बढ़ना और गर्भधारण में परेशानी आदि। हालांकि, इस स्थिति का सफलतापूर्वक इलाज किया सकता है। डॉ. सर्जरी के जरिए सिस्ट को निकाल देते हैं, उसके बाद दवाओं और स्वस्थ जीवनशैली की मदद से  पीसीओएस इसका इलाज करते हैं।

पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं अक्सर इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं, कि क्या पीसीओएस इलाज के बाद दोबारा भी हो सकता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल, नोए़डा डॉ. विकास यादव (Senior Consultant - IVF & Gynaecology) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Can Pcos Come Back After Treatment

क्या PCOS दोबारा हो सकता है- Can PCOS Happen Twice in Hindi

डॉ. विकास के अनुसार, यह संभव है कि इलाज के बाद भी पीसीओएस के लक्षण वापस आ सकते हैं। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, पीसीओएस हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली स्थिति है, जो कि जीवनशैली की खराब आदतें, खानपान और गतिहीन जीवनशैली का परिणाम हो सकता है। अगर इलाज के बाद, अगर आप फिर से खराब जीवनशैली को फॉलो करते हैं, तो आप दोबारा पीसीओएस के लक्षण नोटिस कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर पीसीओएस से पीड़ित महिला ने स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करने अपना वजन घटाया है और हार्मोन्स के संतुलन में सुधार किया है, तो दोबारा पुरानी जीवनशैली को फॉलो करने से उनका वजन बढ़ सकता है। साथ ही हार्मोन्स का संतुलन भी बिगड़ सकता है।

इसे भी पढें: टाइम पर पीरियड्स न हों तो क्या करना चाहिए? जानें डॉक्टर की सलाह

इसे भी पढें: समय पर नहीं होते पीरियड्स, तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय

PCOS दोबारा होने से कैसे रोक सकते हैं- How to prevent PCOS after treatment

डॉ. विकास बताते हैं, कि पीसीओएस के लक्षणों को वापस आने से रोकने के लिए आपको उपचार के बाद भी अपनी स्थिति को मॉनिटर करने की जरूरत है। डॉक्टर द्वारा दिए गए स्वस्थ आहार को फॉलो करें, नियमित एक्सरसाइज करें और तनाव न लें। इसके अलावा, अपनी दवाएं समय पर लें। समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श और चेकअप कराना जरूरी है। स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करके आप पीसीओएस के जोखिम को आसानी से कम कर सकते हैं।

(With Inputs: DR. VIKAS YADAV- Senior Consultant - IVF & Gynaecology- Sharda Hospital, Noida)

MBBS, FAGE, FICMCH,DNB, MRCOG, MD (AIIMS DELHI), D. ART( GERMANY),  Fellowship minimal access surgery ( FMAS)

All Image Source: Freepik

Disclaimer