Doctor Verified

पीरियड्स के दौरान नजर आने वाले इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Periods Problems: पीरियड्स के दौरान कई ऐसी समस्याएं होती हैं, जो बीमारियों का कारण बन सकती हैं। इस लेख में जानें इन समस्याओं के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स के दौरान नजर आने वाले इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में


What Are The Signs of Unhealthy Periods: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई समस्याओं को झेलना पड़ता है। इस दौरान पेट के निचले हिस्से या कमर में दर्द होने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। वहीं कुछ महिलाओं को मूड स्विंग्स या ब्लोटिंग भी होने लगती हैं। ये सभी लक्षण पीरियड्स में होने वाली आम समस्याओं में शामिल हैं। लेकिन कई परेशानियां ऐसी होती हैं, जो बिल्कुल नॉर्मल नहीं होती हैं। अगर समय रहते इन पर ध्यान न दिया जाए, तो ये कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं। इनके बारे में बताते हुए बिरला फर्टिलिटी और आईवीएफ की कंसल्टेंट और सेंटर हेड और फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ प्राची बेनारा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। 

periods

पीरियड्स के दौरान दिखने वाले इन संकेतों को न करें नजरअंदाज- Signs That Shows Serious Periods Problems

बहुत ज्यादा क्रैम्प्स होना- Intense Cramping

पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द होना आम बात है। लेकिन अगर आपको असहनीय दर्द होता है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। यह हार्मोन्स असंतुलित होने या किसी बीमारी के पनपने का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में आपको हर 5 मिनट में दर्द हो सकता है। साथ ही, यह पीरियड्स खत्म होने तक आपको परेशान कर सकता है। 

हैवी ब्लीडिंग होना- Heavy Bleeding

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होना बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है। अगर आपको हर घंटे में पैड चेंज करने की जरूरत होती है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह हार्मोन्स असंतुलित होने, इंफेक्शन या गर्भाशय में कैंसरस ग्रोथ का संकेत भी हो सकता है। इसलिए समस्या को पहचानकर इस पर काम करना बहुत जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें- महिलाओं में हार्मोन असंतुलित होने पर नजर आते हैं ये 7 संकेत, जानें इनके बारे में

ब्लड क्लॉट आना- Large Blood Clots

अगर आपको पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉट यानी खून के थक्के आने लगे हैं, तो यह बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं हैं। ये ब्लड क्लॉट्स हार्मोनल असंतुलन, पीसीओएस, थायराइड और एडिनोमायोसिस जैसी समस्याओं का कारण हो सकते हैं। अगर ब्लड क्लॉट सिक्के के आकार से बड़े हैं, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय पर इलाज से परेशानी को बढ़ने से रोका जा सकता है। 

कमर के निचले हिस्से में दर्द होना- Lower Back Pain

पीरियड्स के दौरान कमर में दर्द होना आम समस्याओं में शामिल है। लेकिन अगर आपको बहुत ज्यादा दर्द होता है। खासकर कमर के निचले हिस्से में तो आपको ध्यान देना चाहिए। यह हार्मोनल असंतुलन, गर्भाशय में संकुचन, पेल्विक कंजेशन, गलत पाश्चर में बैठने के कारण भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- इन 6 संकेतों से समझें जल्द ही बेटी के पीरियड्स शुरू होने वाले हैं, पेरेंट्स रखें ध्यान

मल त्याग के वक्त दर्द होना- Painful Bowel Movements

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो जाती हैं। लेकिन अगर परेशानी बहुत ज्यादा होती हैं। इसके अलावा, मल त्याग के वक्त दर्द होता है तो ये नॉर्मल संकेत नहीं है। यह प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ने, एंडोमेट्रियोसिस या किसी बढ़ती बीमारी का संकेत भी हो सकता है। 

अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत नजर आता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि इन्हें नजरअंदाज करने से आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। लेख में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Prachi Benara (@prachibenara)

Read Next

महिलाओं में हार्मोन असंतुलित होने पर नजर आते हैं ये 7 संकेत, जानें इनके बारे में

Disclaimer