गर्मियों में बच्चों को हाइड्रेट रखने के लिए दें ये 5 ड्रिंक्स, शरीर को मिलेगी ठंडक और कई अन्य फायदे

गर्मियों में बच्चेको हाइड्रेट रखने के लिए आप घर पर इस तरह के हेल्दी ड्रिंक्स बना सकते हैं। आइए जानते हैं खास रेसिपीज। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में बच्चों को हाइड्रेट रखने के लिए दें ये 5 ड्रिंक्स, शरीर को मिलेगी ठंडक और कई अन्य फायदे


सर्दियों की तुलना में गर्मी के दिन बच्चों के लिए काफी परेशानी भरे हो सकते हैं। कई बार तो उनका खाना खाने का मन भी नहीं होता है। स्कूल से आने के बाद बच्चे परेशान और चेहरा सूखा हुआ नजर आता है। दरअसल बड़ों की तुलना में बच्चों को इस बात की जानकारी नहीं होती है गर्मियों के दिनों में किस तरह खुद का ख्याल रखें, तो वे स्कूल से आने के बाद भी पूरा दिन धूप में खेलने नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में गर्मी और धूप का उनके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे बच्चे को डिहाईड्रेशन और कमजोरी हो सकती है। इसके लिए आपको चाहिए कि आप अपने बच्चे की दिनचर्या का ध्यान रखें और उन्हें ज्यादा नहीं लेकिन धूप में बाहर जाने से जरूर रोकें। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए बच्चों की डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर ये ड्रिंक्स शामिल कर सकते हैं। 

बच्चों को हाइड्रेट रखने के लिए दें ये हेल्दी ड्रिंक्स

1. मैंगो आइस्ड टी

अच्छे से आम खाने का मौका हमें केवल गर्मियों में ही मिलता है। ऐसे में अगर ये आपके बच्चे के हेल्दी ड्रिंक्स में शामिल हो, तो बच्चे भी इसका भरपूर आनंद लेते हैं। इसके लिए आप उन्हें मैंगो आइस्ड टी बनाकर पिला सकते हैं। इसके लिए आप मैंगो प्यूरी बना लें। फिर एक बर्तन में पत्तियों और चीनी से बनी चाय को मिलाएं। कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। जब तक यह पूरी तरह घुल न जाए और इसे ठंडा होने दें। अब इसमें ठंडी आम की प्यूरी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और अपने बच्चों को परोसें।

kids-healthy-drink

Image Credit- Freepik

2. स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक

स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बच्चों को काफी पसंद आता है और यह शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बच्चों के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए आप गर्मियों में अपने बच्चे को दोपहर या शाम में स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पीने को दे सकते हैं। इसमें एक स्कूप आइसक्रीम या ताजी क्रीम मिला सकते हैं। इससे शेक का स्वाद बढ़ जाता है। 

3. नींबू पानी

गर्मी के दिनों में बच्चे के शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप उन्हें विटामिन सी से भरपूर नींबू पानी पीने को दे सकते हैं। नींबू पानी बच्चे को चिलचिलाती धूप में भी चलते रहने में मदद करेगा। एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ें और उसमें एक चम्मच शहद या थोड़ा नमक भी डाल सकते हैं। इससे अच्छी तरह से मिलाएं और अगर आप चाहे तो इसमें बर्फ के छोटे टुकड़ें भी डाल सकते हैं। इससे बच्चे को ठंडक का एहसास होता है। 

इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए ऐसे रखें ख्याल

4. गुलकंद मिल्कशेक

गुलकंद मिल्कशेक गर्मियों में सबसे हेल्दी ड्रिंक्स में से एक है क्योंकि इसमें शरीर को ठंडा करने और हीट स्ट्रोक को कम करने की क्षमता होती है। गुलकंद एक गुलाब की पंखुड़ियों से बना होता है। आमतौर पर इसका उपयोग पान बनाने में एक महत्वपूर्ण सामग्री के रूप में किया जाता है। अगर आपके घर पर गुलाबी गुलाब या स्थानीय गुलाब उपलब्ध हैं, तो गुलकंद मिल्कशेक बनाना बहुत आसान है, वरना आप गुलकंद सिरप खरीदकर भी इसे बना सकते हैं। इसके लिए आप दूध को उबाल कर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। कुछ देर बाद इसमें गुलकंद की चाशनी डालें और मिलाएं। ऊपर से इसमें आप आईसक्यूब और गुलाब की पत्तियां भी डाल सकते हैं। अब गुलकंद मिल्कशेक बच्चे को पीने के लिए दें। 

5. मीठी या नमकीन लस्सी

लस्सी गर्मियों के दौरान सभी उम्र के लोगों के लिए सबसे अच्छे और शरीर को ठंडा रखने के लिए उत्तम पेय पदार्थ है। यह उन्हें धूप से बचाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप मीठा या नमकीन लस्सी बना सकते हैं। इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान होता है।  के लिए मीठा है। लस्सी बनाने के लिए आप गाढ़ा दही, पानी, नमक या चीनी ले लें। अगर नमकीन स्वाद वाली लस्सी चाहिए, तो काली मिर्च, अदरक का रस, हरी मिर्च, हरा धनिया और कुछ चुटकी नमक ले लें। सभी को अच्छी तरह मिक्स करके मीठी या नमकीन लस्सी बना सकते हैं। 

kids-healthy-drink

Image Credit- Freepik

इस तरह के ड्रिंक्स न दें

1. बच्चों को बाहर के बने जूस का सेवन न करने दें। इससे नुकसान हो सकता है। 

2. इसके अलावा गर्मी लगने पर बच्चे को कोल्ड ड्रिंक्स पीने बिल्कुल न दें। इससे उनके पेट में गैस बन सकती है। 

3. बच्चे को बहुत धूप से आने पर तुरंत ठंडा पीने का न दें। इससे शरीर में परेशानी बढ़ सकती है। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

प्रेगनेंसी में क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? एक्सपर्ट से जानें इससे क्या नुकसान हो सकते हैं

Disclaimer