
Strawberry and Hibiscus Flower Face Mask: स्ट्रॉबेरी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आप सेहतमंद रहने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी को त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। अक्सर लोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं को मिटाने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करते हैं। आप भी अपने चेहरे पर स्ट्रॉबेरी और गुड़हल के फूलों का फेस मास्क लगा सकते हैं। स्ट्रॉबेरी और गुड़हल के फूलों का फेस मास्क, त्वचा पर निखार लाता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों और मुंहासों से भी छुटकारा दिलाता है। आप इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर स्ट्रॉबेरी और गुड़हल के फूलों का फेस मास्क लगाने के फायदे और तरीका-
स्ट्रॉबेरी और गुड़हल के फूलों का फेस मास्क लगाने के फायदे
1. मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा
स्ट्रॉबेरी और गुड़हल के फूलों का फेस मास्क लगाने से मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। स्ट्रॉबेरी विटामिन सी से भरपूर होता है, जो दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। यह बैक्टीरिया को नष्ट करता है और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है। इस फेस मास्क को लगाने से मुंहासों के निशान भी दूर होते हैं। इसलिए अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप इस फेस मास्क को अप्लाई कर सकते हैं।
2. त्वचा पर निखार लाए
त्वचा पर निखार लाने के लिए भी आप स्ट्रॉबेरी और गुड़हल के फूलों का फेस मास्क अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप सप्ताह में 2-3 बार इस फेस मास्क को लगाएंगे, तो इससे त्वचा की रंगत में सुधार होता है। आप इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर नियमित रूप से भी लगा सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। इस फेस पैक को लगाने से आपके चेहरे पर भी निखार आता है।
इसे भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपने स्किन टाइप के अनुसार बनाएं स्ट्रॉबेरी फेस पैक
3. त्वचा की जलन दूर करे
अगर आपको त्वच पर जलन या ईचिंग की दिक्कत होती है, तो आप स्ट्रॉबेरी और गुड़हल के फूलों का फेस मास्क अप्लाई कर सकते हैं। यह त्वचा की जलन और रेडनेस को कम कर देता है। स्ट्रॉबेरी त्वचा को पोषण देता है। इस स्किन की चमक भी बढ़ती है और स्किन मुलायम नजर आती है। स्ट्रॉबेरी त्वचा को अंदर से तरोताजा बनाती है।
4. डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाए
डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए भी आप स्ट्रॉबेरी और गुड़हल के फूलों का फेस मास्क लगा सकते हैं। यह आंखों के नीचे के काले धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे आंखों के नीचे की स्किन साफ और क्लीन नजर आती है।
5. एजिंग के लक्षण दूर करे
अगर आप एजिंग के लक्षणों जैसे झुर्रियों या फाइन लाइंस से परेशान हैं, तो स्ट्रॉबेरी और गुहड़ल के फूलों का फेस मास्क लगा सकते हैं। इस फेस मास्क को लगाने से महीन रेखाओं से छुटकारा मिल सकता है। यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। यह त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है।
इसे भी पढ़ें- स्ट्रॉबेरी से पाएं दमकती त्वचा और नैचुरल निखार, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
स्ट्रॉबेरी और गुड़हल के फूलों का फेस मास्क बनाने का तरीका
- स्ट्रॉबेरी और गुड़हल का फेस मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले फूलों को सूखा लें। अब इन्हें अच्छी तरह से क्रश कर लें और पाउडर तैयार करें।
- अब आप स्ट्रॉबेरी का पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसमें गुड़हल के फूलों का पाउडर डाल दें।
- इसके बाद इसमें गुलाब जल मिक्स करें।
- इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद, आप इस पेस्ट को गुनगुने पानी की मदद से आसानी से साफ कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी और गुड़हल का फेस मास्क त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे त्वचा की कई समस्याएं दूर होती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version