Blood Test Can Help To Find Causes Of Acne: चेहरे पर मुंहासे होने के कई कारण हो सकते हैं। खराब जीवनशैली और खानपान में बरते जानें वाली अनियमितता के कारण चेहरे पर कई तरह की समस्याएं शुरु हो सकती है। किशोरावस्था शुरु होते ही लड़कों-लड़कियों के चेहरे पर मुंहासों की समस्या होने लगती है। हालांकि, मुंहासों को ठीक करने के लिए कई ट्रीटमेंंट उपलब्ध हैं। साथ ही, कई घरेलू उपायों से भी आप मुंहासों की समस्या में आराम पा सकते हैं। लेकिन, इससे पहले मुंहासों के सही कारणों का पता लगाना बेहद आवश्यक होता है। आपको बता दें कि ब्लड टेस्ट से आप हार्मोनल बदलाव के साथ ही पोषण की कमी का पता लगा सकते हैं। साथ ही, ब्लड टेस्ट से मुंहासों के कारणों का भी पता चल सकता है। आगे स्किन कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर जतिन मित्तल से जानते हैं कि ब्लड टेस्ट से मुंहासे के कारणों का कैसे पता चलता है?
ब्लड टेस्ट से जानें मुंहासे होने के कारण - How Blood Test Can Help To Find Causes Of Acne In Hindi
मुंहासे होने के कारणों में हार्मोनल असंतुलन, सीबम का ज्यादा उत्पादन होना, रोमछिद्र बंद होना और बैक्टीरियल संक्रमण को शामिल किया जाता है। ये कारक आनुवंशिकी, आहार, तनाव और पर्यावरणीय परिस्थितियों से प्रभावित होते हैं। मुंहासे के सटीक कारणों का पता लगाना मुश्किल भरा हो सकता है। लेकिन, ब्लड टेस्ट से आंतरिक शारीरिक असंतुलन के बारे में जानकारी मिलने में आसानी होती है। साथ ही, यह पता लगाया जा सकता है कि मुंहासे होने के पीछे कौन से कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। आगे जानते हैं इस बारे में
हार्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalances)
हार्मोनल उतार-चढ़ाव की वजह से मुंहासे की समस्या हो सकती है। एंड्रोजन हार्मोन में वृद्धि से मुंहासों हो सकते हैं। एंड्रोजन फैटी ग्लैंड को अधिक सीबम बनाने के लिए स्टिम्यूलेट करता है। इससे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। ब्लड टेस्ट से टेस्टोस्टोरोन सहित एंड्रोजन के लेवल को मापा जा सकता है।
इंसुलिन और ब्लड शुगर के लेवल की जांच (Insulin and Blood Sugar Levels)
इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण भी मुंहासों की समस्या हो सकती है। इंसुलिन रेजिस्टेंस अक्सर टाइप 2 डायबिटीज से जुड़ा होता है, इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। यह स्थिति मुंहासे का कारण बन सकती है। ब्लड टेस्ट से आप ब्लड शुगर लेवल की जांच कर सकते हैं।
सूजन और प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया (Inflammation and Immune Response)
सूजन और ओवर एक्टिव इम्यून सिस्टम की वजह से मुंहासे हो सकते हैं। साइटोकिन्स (Cytokines), इम्यून सेल्स द्वारा जारी छोटे प्रोटीन सूजन को बढ़ा सकते हैं। कुछ साइटोकाइन्स (Cytokines) का लेवल बढ़ने से स्किन में सूजन और मुंहासे होने का कारण बन सकता है। इसकी पहचान भी ब्लड टेस्ट द्वारा की जा सकती है।
पोषण संबंधी कमी (Nutritional Deficiencies)
पोषण की कमी स्किन समस्याओं का कारण बन सकता है। विटामिन डी, विटामिन बी12, जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे विटामिन और मिनरल्स की कमी से चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं। ब्लड टेस्ट से आप शरीर में पोषक तत्वों के लेवल का पता लगा सकते हैं। इससे मुंहासे होने का कारण पता लग सकते हैं।
एलर्जी (Allergy)
खाद्य संवेदनशीलता (Food Sensitivity) और एलर्जी शरीर में सूजन संबंधी प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर कर सकती है, जिससे मुंहासे होने की संंभावना बढ़ जाती है। कुछ ब्लड टेस्ट से उन खाद्य पदार्थों पहचान की जा सकती है, जिससे आपको फूड एलर्जी होेने की संभावना अधिक होती है। डाइट में इन फूड्स को शामिन न करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: मुंहासों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 आसान उपाय
Blood Test Can Help To Find Causes Of Acne: मुंहासे होने के लिए कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। ब्लड टेस्ट से आप शरीर के अंदर होने वाली कमियों की पहचान कर सकते हैं। साथ ही, रोजाना एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन करने से आपको मुंहासे व त्वचा से जुड़ी समस्या को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, बाहर का तला-भूना और जंक फूड न खाएं। इन सावधानियों से आप मुंहासे होने की संभावना को कम कर सकते हैं।