हर आने वाले नये साल के साथ हम कुछ नई चीजों, नए लोगों और एक नई शुरुआत का सोचते और संकल्प लेते हैं। ऐसा ही कुछ नया है, जिसे आप अपने वजन कम करने या वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। नए साल की नई शुरूआत के साथ आप अपने शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्थायी तरीकों के साथ स्वस्थ रहने का संकल्प भी जरूर करें। आइए इसके लिए एक स्वस्थ्ा विकल्प बता रहे हैं, बाजरा के साथ। बाजरा आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मिल सकता है। आपको इस न्यू ईयर या मिलेट शॉट्स के साथ शुरूआत कर इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना है।
आइए यहां हम आपको 2 तरह के मिलेट शॉट्स बनाने का तरीका बता रहे हैं-
लैमनी चुकुंदर मिलेट शॉट्स
सामग्री
- ¼ कप - बाजरा का आटा (ज्वार का आटा)
- 1 - चुकंदर छिला हुआ
- 1- छोटा उबला हुआ आलू
- 1 - सूखी लाल मिर्च कटी हुई
- 5 - काली मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच- एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
- 1 - प्याज कटा हुआ
- ¼ कप - हरा धनिया
- आधा कप- हरा लहसुन कटा हुआ और सेंधा नमक
- 1 नींबू का टुकड़ा
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप बाजरे के आटे को एक पैन में डालकर हल्का भून लें और इसे अलग रख दें।
- अब आप एक पैन में 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल गरम करें, उसमें कटा प्याज और हरा लहसुन डालें। अब उसे 1 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद आप इसमें काली मिर्च, उबले हुए और मैश किए हुए आलू और मैश किए हुए चुकंदर को डालें।
- इसको कुद देर अच्छे से चलांए और अब इसमें नमक डालकर मिलाएँ।
- इसके बाद कटी हुई सूखी लाल मिर्च डालें और मिलाएं।
- जब यह सब अच्छे से मिल जाए, तो आप इसमें पहले से भुना हुआ बाजरे का आटा डालें और मिलाएँ।
- अब इन सबको अच्छे से मिलाएं और इसमें 2 कप पानी डालें और मिलाएँ।
- इतना करने के बाद आप इसमें बारीक कटा हरा धनिया और नींबू का रस मिलाएं।
- अब पैन को ढंक दें और इसे कुछ मिनट के लिए पकने दें।
- उबाल आने के बाद बर्नर बंद कर दें।
- इसके बाद थोड़ा ठंडा हाने पर आप इसे ब्लेंडर जार में डालकर मिलाएं।आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी डालें।
- इस मिश्रण को दोबारा उबाल लें और पिसी काली मिर्च व सेंधा नमक के साथ सर्व करें।
इसे भी पढें: क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को बनाएं खास, घर पर बनाएं हेल्दी-टेस्टी चॉकलेट रम बॉल्स
मिल्की चॉकलेटी मिलेट शॉट्स
सामग्री
- 1 कप- दूध
- 1 बड़ा चम्मच- रागी का आटा
- आधा कप- पानी
- 3 बड़े चम्मच- चॉकलेट सॉस
- 1 बड़ा चम्मच- शहद
- 2 बड़े चम्मच- ऑरेंज क्रश
- 2 बड़े चम्मच- कॉर्नफ्लेक्स
- 1 बड़ा चम्मच- कटा हुआ मेवा
- 1 बड़े चम्मच चावल क्रिस्प
- 1 बड़े चम्मच किशमिश
- आधा सेब क्यूब
- स्वाद के लिए पुडि़गं / आइसक्रीम (वैकल्पिक)
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप दूध में 1 बड़ा चम्मच चॉकलेट सॉस मिलाएं और इसे उबाल लें।
- अब आप रागी के आटे को हल्का भून लें और 2 टेबलस्पून पानी का इस्तेमाल करने से रागी के आटे का गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब आप दूध में उबाल आने पर बाजरे का पेस्ट को इसमें डालें। इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि दलिया के समान न हो जाए।
- इसके बाद आप इसे आंच से उतार लें। इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें।
- अब दो शॉट ग्लास में सामग्री की लेयर लगाएं और दोनों ग्लास में ऑरेंज क्रश रखें। फिर रागी के आटे से बने दलिया के साथ एक छोटा चम्मच चॉकलेट सॉस, 1 चम्मच कॉर्नफ्लेक्स, थोड़े से चावल क्रिस्प डालें। फिर सेब के टुकड़े, बाजरा दलिया का एक और चम्मच, नट्स, किशमिश, आदि डालें।
- जब तक ग्लास भर न जाए, इस प्रक्रिया को दोहराएं।
- आखिरी में पुडि़गं / आइसक्रीम के छोटे स्कूप से गार्निश करें और सेब और संतरे या स्ट्रॉबेरी में थोड़ा शहद टपकाकर फलों के साथ सर्व करें।
इसे भी पढें: अनियमित पीरियड्स, थकान और सिर दर्द की वजह हो सकती है इस हार्मोन की कमी, जानें कैसे बढ़ाए एस्ट्रोजन हार्मोन
मिलेट शॉट्स के फायदे
रागी कैल्शियम से भरपूर है और इसमें दूध की तुलना में तीन गुना अधिक कैल्शियम होता है। वहीं ज्वार का आटा जरूरी विटामिन्स, एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों का एक पावर हाउस है। यह कैल्शियम, तांबा, जस्ता, फॉस्फोरस, पोटेशियम और बी विटामिन से भरपूर है। इन आवश्यक पोषक तत्वों की मौजूदगी शरीर को स्वस्थ रखने और सभी बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi