चक्र फूल या चकरी फूल को आयुर्वेद में बहुतही शक्तिशाली औषधि माना गया है। शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए चक्र फूल का इस्तेमाल किया जाता है। चक्र फूल को अंग्रेजी में स्टार ऐनिस (Star Anise) कहा जाता है। यह एक सितारे के आकार में दिखने वाला फूल है और इसे मसाले के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। दुनियाभर के कई देशों में चक्र फूल का इस्तेमाल मसाले के अलावा पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता है। नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए चक्र फूल का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। चक्रफूल में मौजूद गुण शरीर की कई गंभीर समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ महिलाओं की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। चक्रफूल के फायदे (Star Anise Benefits) के बारे में आयुर्वेद में वर्णन भी किया गया है।
नींद की समस्याओं में चक्र फूल के फायदे (Star Anise Benefits For Sleep Disorders in Hindi)
नींद की कमी और नींद से जुड़ी अन्य परेशानियों की वजह से आपको शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। नींद की कमी के चलते आप ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ठीक से नींद न आना, बार-बार अचानक नींद टूट जाना या सोने से जुड़ी अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए स्टार ऐनिस या चक्र फूल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। चक्र फूल में मौजूद गुण शरीर को हेल्दी रखने और मानसिक तनाव को दूर करने का भी काम करते हैं। इसका कुछ दिनों के लिए सेवन करने से आप नींद की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। कई मानसिक समस्याओं में चक्र फूल का औषधीय इस्तेमाल किया जाता है। स्लीपिंग डिसऑर्डर को ठीक करने के आप चक्र फूल का कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको नींद नहीं आती है या नींद से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं तो डॉक्टर की सलाह लेकर आप चक्र फूल के पाउडर को दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इस समस्या में एक गिलास दूध में एक चम्मच चक्र फूल का पाउडर लें और इसे अच्छी तरह से उबालकर पिएं।
इसे भी पढ़ें : त्वचा के लिए चक्र फूल के लाभ: एक्ने से हैं परेशान तो इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें चक्र फूल
टॉप स्टोरीज़
चक्र फूल के अन्य फायदे (Star Anise Benefits in Hindi)
चक्र फूल का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं लेकिन इसका सही ढंग से इस्तेमाल न करने से आपको कई समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए आपको हमेशा इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। चक्र फूल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और इसका सेवन बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन को दूर करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा गैस या अपच की समस्या में भी चक्र फूल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। पेट में गैस की समस्या होने पर चक्र फूल के पाउडर का इस्तेमाल करने से फायदा होता है। अगर आप अपच या कमजोर पाचन की समस्या से परेशान हैं तो ऐसी स्थिति में भी चक्र फूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। चक्र फूल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिसके इस्तेमाल से सूजन की समस्या दूर करने में फायदा मिलता है।
चक्र फूल वैसे तो बहुत फायदेमंद और शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है लेकिन अगर आप इसका सही ढंग से इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इससे आपको कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। चक्र फूल का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इसका ज्यादा सेवन करने से आपको जी मिचलाने की परेशानी से गुजरना पड़ता है। इसलिए हमेशा चक्र फूल का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सामान्य तौर पर एक बार में चक्र फूल की 5 कलियों से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए अगर आप इसका पाउडर इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रहे 1 चम्मच से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)