चेहरे की देखभाल में हमें किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे चेहरे की स्किन बाकी, स्किन की तुलना में काफी अलग होती है। ऐसे में अगर अपने चेहरे के लिए घरेलू नुस्खे का भी चुनाव कर रहे हैं तो, हमें सोच समझ कर चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम ऐसी ही एक चीज की करेंगे जिसे आप घरेलू नुस्खों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, हम बात चक्र फूल (Star Anise benefits) की कर रहे हैं, जो हमारी रसोई में कई प्रकार से इस्तेमाल होती है। ये गरम मसाले के रूप में खास तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। ये चक्र फूल एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर है, जो कि चेहरे के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। खास कर एक्ने में। तो, आइए विस्तार से जानते हैं एक्ने में इसका इस्तेमाल कैसे करें और ये क्यों फायदेमंद है।
एक्ने के लिए चक्र फूल का इस्तेमाल कैसे करें?
1. फेस पैक बना कर
फेस पैक बनाने के लिए चक्र फूल को कूट कर पाउडर जैसा बना लें। अब इसे एक चम्मच एलोवेरा जेल में मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। अब इसे थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें और गर्म पानी से धो लें।
टॉप स्टोरीज़
2. दूध में मिला कर
दूध में चक्र फूल (Star Anise In Hindi) को पीस कर मिला लें। अब इसे एक्ने और एक्ने के दाग वाले जगहों पर लगाएं। फिर इसे ऐसे ही रहने दें। 30 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें : शहद में नींबू का रस मिलाकर लगाने से दूर होती हैं त्वचा के दाग-धब्बों, झुर्रियों जैसी ये 5 समस्याएं
3. चक्र फूल के पानी से चेहरा धोएं
चक्र फूल को पानी में डाल कर उबाल लें। अब इस पानी धीमी आंच पर पकने दें। अब इस पानी से रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं। इससे एक्ने कम होने लगेगा।
4. चक्र फूल की चाय पिएं
चक्र फूल की चाय बना कर पीने से आपका ब्लड अंदर से प्यूरीफाई होगा जिससे कि आपको कील-मुहासों की समस्याएं नहीं होंगी।
5. चेहरे पर स्प्रे करें
चेहरे के लिए स्प्रे बनाने के लिए चार से पांच चक्र फूल लें। आधा लीटर पानी में डालकर धीमी आंच पर उबालें।अब गैस बंद कर इसे ठंडा होने दें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे छान लें। फिर इसे स्प्रे बोतल में भर लें। रोजाना इसे चेहरे पर लगाएं। चाहें तो इसे रात में लगाकर सो भी सकते हैं। इसे टोनर की तरह भी रोज प्रयोग कर सकते हैं।
एक्ने कम करने में कैसे मददगार है चक्र फूल-Star anise benefits for acne in hindi
1. मुंहासों को रोकता है
चक्र फूल भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर है जो आपकी त्वचा के लिए जादू की तरह काम करते हैं। इनमें शक्तिशाली फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये मुंहासों को होने से रोकते हैं।
2. एंटीबैक्टीरियल है
चक्र फूल एंटीबैक्टीरियल है, यानी कि ये मुंहासों का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। साथ ही इसका एंटीसेप्टिक गुण बैक्टीरिया को दूर करने, सूजन को कम करने और आपकी त्वचा को शांत करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें : पतली त्वचा के कारण बाहर से नजर आती हैं नसें, जानें पतली त्वचा का कारण, लक्षण और ठीक करने के उपाय
3. ऑयली स्किन को कम करता है
ऑयली स्किन पर एक्ने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में चक्र फूल आपती मदद कर सकता है। इसका विटामिन ए ऑयल प्रोडक्शन को कम करने में मदद करता है , जिससे त्वचा कम तैलीय और अधिक संतुलित हो जाती है।
4. डार्क स्पॉट से छुटकारा
डार्क स्पॉट से छुटकारा दिलाने में चक्र फूल बहुत फायदेमंद है। दरअसल, चक्र फूल में एक्सफोलिएट गुण मौजूद होता है। साथ ही ये स्किन व्हाइटनिंग में भी मददगार है। इस तरह ये त्वचा पर मौजूद डार्क स्पॉट से राहत दिलाने में मददगार है। वहीं, चक्र फूल विटामिन सी से भरपूर होता है जो कि हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने के साथ त्वचा पर होने वाले दाग धब्बों से राहत दिलाता है।
इस तरह इन 5 तरीकों से चक्र फूल आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है। आप इन्हें कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके विभिन्न लाभ पा सकते हैं।
all images credit: freepik