वयस्कों की कई ऐसी शारीरिक समस्याएं होती हैं जो एक्सरसाइज और दवाओं के बावजूद पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाती, अगर आपको लग रहा है कि शरीर को आयुर्वेदिक इलाज देना चाहिए तो आप चक्र फल या स्टार ऐनिस फूल के लाभ उठा सकते हैं। सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि ये फल दिखने में बिल्कुल किसी सितारे के आकार का दिखता है, ये पौधा इलीसिएसी नाम के पौधे का माना जाता है और ये पौधा भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है। आयुर्वेदा में तो इसका महत्व है ही साथ ही खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मसाले के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आम भाषा में स्टार ऐनिस को चक्र फूल के नाम से जाना जाता है। शरीर के कई रोगों को दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में हम चक्र फूल को इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
शरीर की किन समस्याओं को दूर करता है चक्र फूल? (Benefits of star anise flower)
1. चक्र फूल के इथेनॉल एक्सट्रैक्ट में एंटी-बैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं जिससे ये बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या भी दूर करता है।
2. अगर आपके जोड़ों में दर्द है जो कि वयस्कों के लिए एक आम समस्या है तो उसे दूर करने के लिए आप चक्र फूल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसका तेल आपको आसानी से बाजार में या ऑनलाइन शॉप्स पर मिल जाएगा।
3. चक्र फूल में एंटी-फंगल गुण होते हैं, अगर आपको इंफेक्शन हुआ है जो कि गर्मी के मौसम में आम बात है तो फंंगल इंफेक्शन के इलाज के रूप में आप चक्र फूल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. अगर आपको गैस या अपच है तो भी आप चक्र फूल के लाभ उठा सकते हैं, इसके इस्तेमाल से डाइजेशन बेहतर होता है।
5. अगर शरीर में कहीं भी सूजन है तो उसे दूर करने के लिए आप चक्र फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एनेथोल पाया जाता है जिससे सूजन की समस्या दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- नारियल का सिरका खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे बनता है ये सिरका
चक्र फूल को कैसे इस्तेमाल करें? (How to use star anise)
आपको 3 से 5 चक्र फूलों को गरम करके पानी में दस मिनट के लिए भिगोकर रखना है और उसे छानने के बाद आप उस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप चक्र फूल का पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, पाउडर को आप गरम पानी के साथ ले सकते हैं, कुछ लोग इसे दूध के साथ भी लेते हैं पर दूध के साथ लेने से कई लोगों को गैस हो सकती है इसलिए पानी के साथ इसका सेवन सुरक्षित माना जाता है। कई लोग चक्र फूल का तेल बनाकर इस्तेमाल करते हैं, वहीं कुछ इसका सूप बनाते हैं तो कुछ चाय या रसम में डालकर पीते हैं। सही पाचन के लिए इसे चबाकर भी खाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Heat Wave का भीषण वार, जानें शिशु को गर्मी के प्रकोप से बचाने के आसान टिप्स
चक्र फूल की कितनी मात्रा का सेवन सुरक्षित है?
चक्र फूल का ज्यादा सेवन करने से दस्त की समस्या हो सकती है, पेट में दर्द हो सकता है, उल्टी आ सकती है या जी मिचलाहट महसूस हो सकती है इसलिए आपको चक्र फूल के इस्तेमाल की सही मात्रा जान लेनी चाहिए। आपको एक बार में 5 फूल से ज्यादा का इस्तेमाल नहीं करना है और अगर आप पाउडर के फॉर्म में इसका सेवन कर रहे हैं तो डेढ़ चम्मच से ज्यादा का सेवन न करें।
चक्र फूल की सही मात्रा का सेवन जरूरी है नहीं तो वो फायदे की जगह आपकी तबीयत को बिगाड़ सकती है, इसकी सही यानी थोड़ी ही मात्रा बीमारी को दूर करने के लिए काफी मानी जाती है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version