नारियल का सिरका खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे बनता है ये सिरका

Coconut Vinegar Benefits In Hindi: नारियल से बने उत्पाद सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं, जानें नारियल के सिरके के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
नारियल का सिरका खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे बनता है ये सिरका


नारियल का सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। साथ ही नारियल से बने उत्पादों का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। नारियल का तेल, नारियल का दूध और नारियल से बने कई अन्य उत्पादों की मांग भी बहुत अधिक है। जिनका इस्तेमाल खाना पकाने से लेकर, बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी नारियल के सिरके के बारे में सुना है? सेब के सिरके, व्हाइट विनेगर और उनके फायदों से तो हम सभी अच्छी तरह परिचित हैं, लेकिन हम में से बहुत कम लोग ही नारियल के सिरके के बारे में जानते हैं, जबकि ये स्वास्थ्य को अनेक लाभ प्रदान कर सकता है। साथ ही आप इसे घर भी आसानी से बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको सेहत के लिए नारियल के सिरके के फायदे (Coconut Vinegar Health Benefits In Hindi) और इसे बनाने का तरीका (How To Make Coconut Vinegar in Hindi) बता रहे हैं।

सेहत के लिए नारियल के सिरके के 5 फायदे (Coconut Vinegar Health Benefits In Hindi)

1. पोषक तत्वों से भरपूर होता है

नारियल के सिरके या कोकोनट विनेगर में शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक जैसे मिनरल्स के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। जिससे यह आपके शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करने में सहायक है, और गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार है।

2.  पेट के लिए फायदेमंद है

पेट में गैस, ब्लोटिंग और कब्ज आदि जैसी पेट संबंधी समस्याओं से लोग आए दिन परेशान रहते हैं। जिसका कारण आपका खराब पाचन है। लेकिन नारियल का सेवन करने से आपके पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिल सकती है। नारियल के सिरके में एंजाइम, प्रोबायोटिक्स और कई अमिनो एसिड भी होते हैं, जो आपके पाचन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। अगर आप भी पेट की समस्याओं से परेशान हैं तो  नारियल का सिरका पीने से फायदा मिलेगा। आप सिरके में शहद, पानी और सरसों का तेल मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढें: ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद होता है देसी घी, इन 3 तरीकों से करें सेवन

3. ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रहते हैं

नारियल के सिरके में एसिटिक एसिड मौजूद होते है, जिसे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है। साथ ही यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। साथ ही नारियल के सिरके में पोटेशियम अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। जिससे यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मददगार है।

4. संक्रमणों की चपेट में आने से बचाता है

नारियल के सिरका इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं। जिससे यह सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण और कई अन्य रोगों की चपेट में आने से बचाता है।

5. वजन कम करने में मददगार है

सेब के सिरके की तरह ही नारियल का सिरका या कोकोनट विनेगर भी वजन घटाने वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड होता आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आपको भूख कम लगती है और आप कम खाते हैं। इस तरह आपको शरीर का स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढें: आम के फूल भी सेहत के लिए होते हैं बहुत फायदेमंद, जानें इसके 5 फायदे और उपयोग का तरीका

नारियल का सिरका कैसे बनाएं (How To Make Coconut Vinegar In Hindi)

  • सबसे पहले नारियल के पानी को किसी बर्तन में छान लें।
  • अब एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रखें और उसमें थोड़ी सी चीनी डाल दें। चीनी को पानी में अच्छी तरह घोलें। एक बार जब चीनी घुल जाए तो गैस बंद कर दें। इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें और उसके बाद एक कंटेनर में स्टोर कर लें।
  • अब इसमें मदर ऑफ विनेगर मिलाएं। विनेगर डालने के बाद इसे 5-10 हफ्तों के लिए सामान्य तापमान वाली जगह में रख दें। कुछ दिन बाद यह मिश्रण सिरका बन जाएगा।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

क्या आप भी खाते हैं टिफिन में रखे कटे हुए फल? जानें ये आदत क्यों हो सकती है नुकसानदायक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version