आम के फूल भी सेहत के लिए होते हैं बहुत फायदेमंद, जानें इसके 5 फायदे और उपयोग का तरीका

Aam Ke Phool Ke Fayde: सिर्फ आम ही नहीं, आम के फूल भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, जानें आम के फूल के 5 फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
आम के फूल भी सेहत के लिए होते हैं बहुत फायदेमंद, जानें इसके 5 फायदे और उपयोग का तरीका


गर्मियों का मौसम है और इन दिनों आम का सेवन तो हम सभी करते हैं। गर्मियों के मौसम में आम हम में से ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल है, क्योंकि यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और सेहत को कई लाभ भी प्रदान करता है। आम और आम की पत्तियों को कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आम के फूल भी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है (Mango Flower Benefits In Hindi)? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! आम का पेड़ सिर्फ आपको स्वादिष्ट फल ही प्रदान नहीं करता है, बल्कि आम के पेड़ की छाल, पत्तियां और फूल भी बहुत लाभकारी होते हैं। गर्मियों के मौसम में लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनसे छुटकारा दिलाने आम के फूल आपकी मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको आम के फूल के 5 फायदे और इस्तेमाल के तरीके (Mango Flower Benefits In Hindi How To Use) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

सेहत के लिए आम के फूल के फायदे और उपयोग ( Mango Flower Benefits In Hindi How To Use)

1. परेशान पेट से छुटकारा दिलाते हैं

गर्मियों के मौसम में अक्सर हम थकान, स्ट्रोक, दस्त और डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करते हैं। इन दिनों पाचन संबंधी समस्याएं भी अधिक होती हैं। इससे पेट में गैस, जलन आदि समस्याएं होना बहुत सामान्य है। इस स्थिति में आम के फूल बेहद लाभकारी हो सकते हैं। अपने पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए आप अपने संतुलित आहार के साथ ही आम के फूल के रस का सेवन भी कर सकते हैं। एक पूरा फूल लें, इसे रात भर पानी में भिगो दें। अगली सुबह रस को छानकर फ्रिज में रख दें और इसका सेवन करें।

इसे भी पढें: लो ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, कंट्रोल रहेगा ब्लड प्रेशर

2. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है

जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन और गतिहीन जीवनशैली के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल और अतिरिक्त चर्बी जमा होती है। आप शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल और चर्बी से छुटकारा पाने के लिए आम के फूल का उपयोग कर सकते हैं। नियमित आम के फूल का रस पीना से शरीर से चर्बी और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी। अगर आप इसके साथ 15 मिनट ब्रिस्क वॉक करते हैं तो इसका लाभ तेजी से मिलेगा।

3. पेट में गैस या एसिडिटी से राहत दिलाते हैं

पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्याएं होना बहुत आम है, लेकिन अगर ये समस्याएं लंबे समय तक बनी रहती हैं तो इससे कई अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। सीने में जलन, उल्टी आना, सिरदर्द जैसी समस्याएं बहुत आम हैं। एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप आम के फूल का रस पी सकते हैं। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है, और पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

4. डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है

आम के फूल डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसमें कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं। आप सुबह आम के ताजे फूल के रस का सेवन कर सकते हैं। साथ ही सूखे फूल का पाउडर भी बना कर रख सकते हैं। दिन में 1 बार इस पाउडर का आधा चम्मच पानी में डालकर सेवन करें।

इसे भी पढें: अस्थमा और सांस की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं ये 5 तरह के जूस, जानें रेसिपीज

5. नाक से खून निकलना या नकसीर की समस्या में फायदेमंद है

कुछ लोगों को गर्मी के मौसम में नाक से खून निकलने या नकसीर की समस्या होती है। हालांकि, नाक से खून निकलने के कई कारण हो सकते हैं जैसे चोट, ड्राईनेस, एलर्जी, नाक बहना या बहुत अधिक मसालेदार भोजन करना। अगर आपकी समस्या गंभीर नहीं है, तो आम के फूल को सूंघने से इस समस्या से राहत पाने में मदद मिल सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि बहुत करीब से इसे न सूंघे क्योंकि इससे धूल के कण नाक में घुस सकते हैं जिससे कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

Main Image Source: Shutterstock.com

Inside Image Source: Freepik.com

Read Next

अस्थमा और सांस की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं ये 5 तरह के जूस, जानें रेसिपीज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version