इन 6 समस्याओं में फायदेमंद होती है खदिर (खैर) की छाल, जानें उपयोग का तरीका

Khadir Bark Benefits: खदिर के फूल के साथ ही इसकी छाल भी कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में कारगर मानी जाती है। जानें खदिर की छाल के फायदे- 
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 6 समस्याओं में फायदेमंद होती है खदिर (खैर) की छाल, जानें उपयोग का तरीका

Khadir Bark Benefits in Hindi: आयुर्वेद में किसी भी बीमारी के इलाज के लिए तरह-तरह के पेड़-पौधों और जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है। खदिर को भी आयुर्वेद में काफी फायदेमंद बताया गया है। खदिरा का पेड़ 9-12 मीटर ऊंचा होता है, यह कांटेदार होता है। इसे खैर, कत्था, ब्लैक कैटेचू के नाम से भी जाना जाता है। कत्था पान में लगाया जाता है, इसे खदिर की शाखाओं और छाल को उबालकर निकाला जाता है। आयुर्वेद में खदिर की जड़, छाल, फूल, कत्था आदि का इस्तेमाल किया जाता है। आज हम बात करेंगे खदिर के छाल के फायदों (Khadir Chhal ) के बारे में। खदिरा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए पित्त प्रकृति के लोग भी इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। खदिर में भूख बढ़ाने और पाचन को आसन बनाने वाले गुण होते हैं। त्वचा पर होने वाले रैशेज, लालिमा और जलन की समस्या में भी खदिर की छाल का उपयोग किया जा सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं खदिर के उपयोग से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें खदिर की छाल के फायदे-

ACNE

1. डायरिया में उपयोगी खदिर की छाल

खदिर की छाल का प्रयोग डायरिया या दस्त लगने पर किया जा सकता है। खदिरा की छाल के मेथनॉल अर्क में सक्रिया फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो एंटीडायरियल के रूप के कार्य करते हैं। दस्त को रोकने के लिए आप खदिर की छाल का पाउडर या अर्क पी सकते हैं। लेकिन इसे लेने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की राय जरूर लें। इससे डायरिया से छुटकारा मिल सकता है।

2. डायबिटीज में फायदेमंद खदिर की छाल

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। अगर आप डायबिटीज रोगी है, तो खदिर की छाल का उपयोग कर सकते हैं। खदिर में एंटी डायबिटीज प्रभाव होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है। लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही इसका उपयोग करें।  

इसे भी पढ़ें - Heat Stroke: लू से बचने के लिए अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक उपाय, गर्मी में भी मिलेगी ठंडक

3.संक्रमण को रोके खदिर की छाल

खदिर में एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटेरी गुण होते हैं जो कई समस्याओं को दूर करने में कारगर माने जाते हैं। खदिर का उपयोग घाव को भरने के लिए भी किया जा सकता है। घाव पर खदिर की छाल का पेस्ट लगाने से, घाव जल्दी भरता है। संक्रमण का जोखिम भी कम होता है। इसलिए घाव को भरने, चोट को जल्दी ठीक करने में खदिर की छाल का उपयोग डॉक्टर की सलाह पर किया जा सकता है।

4. डैंड्रफ से छुटकारा दिलाए

खदिर की छाल का उपयोग बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को दूर करने लिए भी किया जा सकता है। अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं, तो खदिर की छाल का पाउडर, नमी, जामुन की छाल के पाउडर को एक साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इस लेप या पेस्ट को स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। स्कैल्प या बालों से जुड़ी कोई समस्या होने पर एक्सपर्ट की राय पर ही इसका उपयोग करना चाहिए।

TEETH PAIN

5. दांत के रोगों में फायदेमंद खदिर की छाल

खदिर की छाल का उपयोग दांत के रोगों में भी फायदेमंद होता है। खदिर की छाल का काढ़ा दांतों के बीच में डालने से दांतों की कैविटी से छुटकारा मिल सकता है। इसके छाल के काढ़े से गरारे करने से मुहं के छाले, सूजन भी कम होती है। आप चाहें तो खदिर की छाल से मंजन भी कर सकते हैं। इससे दांतों की समस्याओं में आराम मिलता है।

6. खांसी में लाभकारी खदिर की छाल

खांसी, जुकाम होने पर खदिर की छाल का उपयोग करना लाभकारी हो सकता है। खदिर की छाल का पाउडर, मिश्री एक साथ मिलाकर खाने से खांसी में लाभ मिलता है। 

इसे भी पढ़ें - आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 3 उपाय, बढ़ेगी रोशनी

खदिर की छाल का उपयोग (khadir chhal uses)

खदिर की छाल का उपयोग पाउडर या चूर्ण, काढ़ा, अर्क आदि के रूप में किया जा सकता है। लेकिन किसी भी तरह से खदिर की छाल को उपयोग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बहुत जरूरी होता है। 

खदिर की छाल किसी भी बीमारी का संपूर्ण इलाज नही हैं, इसलिए कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। प्रेगनेंसी और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को खदिर की छाल का उपयोग डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों की दवाई चल रही है, उन्हें भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए। सर्जरी के दौरान भी इसके सेवन से बचें।

Read Next

सुबह खाली पेट पिएं तांबे के बर्तन में रखा पानी, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Disclaimer