Doctor Verified

Heat Stroke: लू से बचने के लिए अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक उपाय, गर्मी में भी मिलेगी ठंडक

Heat Stroke: गर्मियों में अधिकतर लोगों को लू परेशान करता है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप अभी से कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Heat Stroke: लू से बचने के लिए अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक उपाय, गर्मी में भी मिलेगी ठंडक

Ayurvedic Remedy for Heat Stroke: टैम्प्रेचर लगातार बढ़ रहा है, सूरज की रोशनी भी लोगों को परेशान कर रही है। घर हो या बाहर गर्मी का अहसास सभी जगह होने लगा है। इस दौरान शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। लंबे समय तक गर्म वातावरण में रहने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें हीट स्ट्रोक यानी लू लगना (Heat Stroke in Hindi) सबसे आम है। गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग लू से परेशान रहते हैं। बुखार, त्वचा पर रैशेज, चक्कर आना, सिरदर्द, जी मिचलाना, घबराहट होना, अधिक पसीना और बेहोश होना लू लगने के लक्षण होते हैं। अगर आप इस गर्मी लू से खुद को बचाना चाहते हैं, गर्मी की वजह से परेशान नहीं होना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों से आप हीट स्ट्रोक से अपना बचाव आसानी से कर सकते हैं। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें- 

1. प्याज 

प्याज खाना हीट स्ट्रोक या लू से बचने के लिए सबसे अच्छा और आसान उपायों में से एक है। कई आयुर्वेदिक एक्सपर्ट भी गर्मियों में प्याज खाने की सलाह देते हैं। कच्चा प्याज सलाद, भूनकर खाया जा सकता है। लेकिन गर्म मौसम में प्याज का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

2. आम पन्ना

आम पन्ना एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, यह हेल्थ टॉनिक के रूप में दोगुना हो जाता है। शरीर को ठंडक देने के लिए आम पन्ना को आम और कुछ मसालों से बनाया जाता है। दिन में 2-3 बार आम पन्ना पीने से लू से बचा जा सकता है। इसके साथ ही आम पन्ना ऊर्जा, इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें - गर्मी में सेहत के लिए वरदान हैं ये 8 फूड्स, लू और डिहाइड्रेशन जैसी कई समस्याओं से करते हैं बचाव

3. छाछ

आयुर्वेद में छाछ को काफी फायदेमंद माना गया है। छाछ पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, गर्मी में होने वाली समस्याओं से बचाव होता है। छाछ प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत है, छाछ पीने से शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं। छाछ पीने हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। 

4. पुदीना और धनिया के पत्तों का रस

पुदीना और धनिया दोनों की तासीर काफी ठंडी होती है। ऐसे में गर्मियों में इनका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। पुदीना और धनिया लू से बचाने में भी कारगर हो सकते हैं। पुदीना और धनिया का शरीर पर शीतल प्रभाव पड़ता है। अगर आपकी त्वचा पर गर्मी की वजह से रैशेज या रेडनेस हो जाती है, तो आप धनिया की पत्तियाों का रस भी लगा सकते हैं। इससे काफी आराम मिलेगा।

5. एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। एलोवेरा जूस शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, हीट स्ट्रोक का जोखिम भी कम होता है। त्वचा को गर्मी से बचाने के लिए भी एलोवेरा जेल लगाया जा सकता है। लू से बचने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पी सकते हैं। इससे पाचन में भी सुधार होता है, पेट की जलन और गर्मी शांत होती है। 

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में लू और एसिडिटी से बचाए झटपट बनने वाली ये 5 मैंगो ड्रिंक्स, जानें रेसिपी

6. तरबूज

गर्मियों में तरबूज खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। तरबूज में 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। कई अन्य विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं। रोजाना 1 कटोरी तरबूज का सेवन करने से आप हीट स्ट्रोक से बच सकते हैं। 

इसके अलावा आप हीट स्ट्रोक से बचने के लिए खीरा, खरबूजा, गन्ने का जूस, नारियल पानी, बेल का जूस नींबू पानी भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। साथ ही मौसमी फलों, सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन करें। आयुर्वेद के अनुसार गर्मी में तरल पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए ठंडी तासीर के खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें, गर्म तासीर से परहेज करें। इन उपायों को अपनाने के बाद आप काफी हद तक हीट स्ट्रोक से बच सकते हैं। 

Read Next

गर्मी में मिट्टी के घड़े या कॉपर के बर्तन, किसमें पानी पीना है अधिक फायदेमंद, ताकि पेट को मिले ठंडक

Disclaimer