Fri Sep 11, 2026 | 09:05 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

इन 3 चीजों से बना चीला है सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद? खुद एक्सपर्ट ने बताया है क्यों खाएं

Healthiest chilla recipe: चीला, भारतीय घरों में बनने वाले तमाम आसान और हेल्दी नाश्ते में से एक है। ऐसे में आज जानते हैं चीला की सबसे हेल्दी रेसिपी के बारे में और ये क्यों सेहतकारी है?

Healthiest chilla recipe: सेहतमंद रहना है तो आपको अपनी डाइट को सही करना होगा। आपको अपने खान-पान में उन चीजों को शामिल करना होगा जो कि हेल्दी होने के साथ शरीर में शुगर, बीपी और वजन, इन तमाम चीजों को मैनेज करने में मददगार हो। ऐसी स्थिति में चीला आपके लिए सबसे हेल्दी नाश्ते में से एक हो सकता है। दरअसल, भारतीय घरों में सुबह या शाम के नाश्ते के रूप में लोग चीला बनाकर खाते हैं और इसका फायदा सेहत को खूब मिलता है। चीले की कई रेसिपी है और हर किसी को बनाने का तरीका अलग है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है तरह-तरह की चीजों से बना चीला, अलग-अलग कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे खाना आपको कई बीमारियों से बचा सकता है जैसे कि आज हम बात करेंगे इस सबसे हेल्दी चीला रेसिपी की जो कि अंकुरित मूंग, मेथी और चना से बनता है। आइए, जानते हैं इस चीला की रेसिपी और इन्हें खाने के फायदे Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

अंकुरित मूंग मेथी और चना से बनाएं सबसे हेल्दी चीला-Sprouted moong methi chana chilla

अगर आप चीला खाना पसंद करते हैं और अपने लिए सबसे हेल्दी चीला रेसिपी को खोज रहे हैं तो आप इन तीनों का चुनाव कर सकते हैं। आप अंकुरित मूंग, मेथी और चना से चीला बनाकर खा सकते हैं। Nutrionist Edwina बताती हैं कि अगर आप मूंग दाल, मेथी और चने को अंकुरित कर लें और इससे चीला बनाकर खाएं तो आपको कुछ खास पोषक तत्व मिल सकते हैं और कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। जैसे

  • अंकुरित मूंग आयरन, फोलेट और जरूरी विटामिन प्रदान करता है। अंकुरित मूंग में प्रोटीन और फाइबर होता है जो कि शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है।
  • अंकुरित मेथी की बात करें तो ये शुगर बैलेंस करने के साथ शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकता है। ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मददहगार है।
  • अंकुरित चना फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है। इसे खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिल सकती है। इस तरह जब आप इन तीनों को मिलाकर एत साथ एक डिश के रूप में खाते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर बनी रहेगी चमक बस रोज खाएं 1 कटोरी अंकुरित मूंग, नहीं पड़ेगी क्रीम और मेकअप की जरूरत

अंकुरित मूंग मेथी और चना चीला खाने के फायदे-Sprouted moong methi chana chilla benefits

वजन घटाने में मददगार

अंकुरित मूंग मेथी और चना से बना चीला वजन घटाने में तेजी से मददगार है। इसकी हाई फाइबर सामग्री पेट भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे अधिक खाने की प्रवृत्ति कम होती है और वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इन तीनों से बना चीला कैलोरी कंट्रोल करने के साथ उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो कि डाइट फॉलो कर रहे हैं।

sprouts

मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार

अंकुरित मूंग और मेथी का मिश्रण इसे आसानी से पचाने योग्य बनाता है और कब्ज से बचाता है। इससे मेटाबॉलिज्म में तेजी आती है और आंतों की गति तेज होती है। इस प्रकार से ये आंतों को साफ करने के साथ मल त्याग को आसान बनाता है। इससे मल मुलायम बन जाता है और लंबे समय तक कब्ज की समस्या नहीं रहती।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

अंकुरित अनाजों से बना ये चीला उन लोगों को लिए फायदेमंद है जो कि शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं। ये ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करने और एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। इस प्रकार से ये उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें डायबिटीज है।

इसे भी पढ़ें: इन 4 सब्जियों को भूलकर भी न खाएं कच्चा, सेहत को हो सकता है नुकसान

अंकुरित मूंग मेथी और चना से कैसे बनाएं चीला-Sprouted moong methi chana chilla recipe

अंकुरित मूंग मेथी और चना से चीला बनाने के लिए आपको पहले तो इन तीनों को भिगोकर, अंकुरित कर लेना है। इसके बाद इन्हें पीस लें और इसमें थोड़ा सा नमक, काली मिर्च और बाकी सब्जियों को काटकर मिला लें। इसके बाद इसे बनाकर खाएं जो शरीर को एनर्जी देने के साथ कई बीमारियों से बचाव में मददगार है।

तो इन टिप्स को अपनाएं और इन 3 चीजों से बना चीला जरूर बनाकर ट्राई करें। लंबे समय में आपको इसका फायदा देखने को मिलेंगा और आपकी सेहत भी बेहतर होगी।

FAQ

  • वजन घटाने के लिए कौन सा चिल्ला सबसे अच्छा है?

    वजन घटाने के लिए हाई प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का चीला या बेसन का चीला खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। आप इसे रेगुलर ट्राई कर सकते हैं।
  • पेट की चर्बी कम करने के लिए कौन सा चिल्ला सबसे अच्छा है?

    पेट की चर्बी कम करने के लिए आप बाजरा या किसी भी मोटे अनाज से बना चीला खा सकते हैं जो कि मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है।
  • सूजी के चीले में कितना प्रोटीन होता है?

    सूजी के चीले में प्रोटीन नहीं कार्ब्स ज्यादा होते हैं जिन्हें खाने से आपके शरीर को एनर्जी मिल सकती है। हालांकि, प्रोटीन के लिए आप इसमें पनीर की स्टफिंग कर सकते हैं।

Read Next

Heart Ke Liye Anar Ka Juice: दिल के लिए बेहद फायदेमंद है अनार का जूस, जानें पीने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 27, 2026 12:20 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 27, 2026 12:20 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content