Spices To Boost Metabolism: मसालों का प्रयोग लगभग हर खाना बनाने में किया जाता हैं। यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ शरीर की बीमारियों को भी दूर करते हैं। मसाले खाने में खूशबू को भी बढ़ाते है। ऐसे कई सारे मसाले मौजूद है, जिनके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है। कई मसाले वजन को कम करने के साथ ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करते हैं। मसालों का उपयोग करके शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाया जा सकता है। मेटाबॉलिज्म शरीर में होने वाली क्रियाओं को कहा जाता है। मेटाबॉलिज्म ही खाने को ऊर्जा में बदलता है। खराब मेटाबॉलिज्म से ही मोटापे की समस्या होती है। कई लोगों का मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और बहुत लोगों का तेज। स्लो मेटाबॉलिज्म होने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे मसालों के बारे में बताएंगे। इन मसालों के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होगा और शरीर हेल्दी रहेगा। मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए डाइट में किन मसालों का प्रयोग करें। इस बारे में हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
दालचीनी
दालचीनी शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स वजन को घटाने के साथ पाचन-तंत्र को हेल्दी करते हैं। दालचीनी के सेवन से भूख कम लगती है और वजन कम होने में मदद मिलती है। दालचीनी मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है।
इलायची
इलायची शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी। इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होता है। इलायची के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है।
लाल मिर्च
लाल मिर्च का उपयोग भी खाने को स्वादिष्ट बनाने में किया जाता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है। लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन में थर्मोजेनिक गुण वजन को कम करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Nutmeg Oil Benefits: जायफल तेल के इस्तेमाल से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
सौंफ
सौंफ शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसके सेवन से भूखल कम लगती है। इस कारण वजन कम होता है। इसमें विटामिन ए, सी और डी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन-तंत्र को हेल्दी रखने के साथ इम्यूनिटी को भी बढ़ाती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और खाना भी ठीक से पचता है।
मेथी
मेथी शरीर को हेल्दी रखती है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। इस कारण इसके सेवन से वजन भी कम होता है। मेथी के बीज ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करते है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए इन मसालों का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version