फिट रहने के लिए एक्ट्रेस सोहा अली खान करती हैं ये एक्सरसाइज, आप भी कर सकते हैं रूटीन में शामिल

Soha Ali Khan Favourite Exercises: सोहा अली खान फिट रहने के लिए कई एक्सरसाइज करती हैं। आइये जानते हैं उनकी कुछ पसंदीदा एक्सरसाइज। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फिट रहने के लिए एक्ट्रेस सोहा अली खान करती हैं ये एक्सरसाइज, आप भी कर सकते हैं रूटीन में शामिल


Soha Ali Khan Favourite Exercises: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान अपनी फिटनेस को लेकर बखूबी जानी जाती हैं। सोहा खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज और अन्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहती हैं। 45 वर्षीय सोहा फिटनेस के मामले में 25-30 वर्ष के युवाओं को भी मात दे रही हैं। सोहा पिछले कुछ समय से ब्रेक पर थीं, जिसके बाद अब उन्होंने फिर से जिम में वापसी की है। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर की है, जिसमें वे अलग-अलग एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। आइये जानते हैं उनकी पसंदीदा एक्सरसाइज और उनके फायदों के बारे में। 

डंबल एक्सरसाइज 

सोहा वीडियो में डंबल एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें वे डंबल को उपर उठाकर बॉक्सिंग कर रही हैं। इस एक्सरसाइज को करने से हाथों की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं साथ ही कंधे भी मजबूत होते हैं। 

सिंगल लेग स्क्वैट्स 

फिट रहने के लिए सोहा सिंगल लेग स्क्वैट्स एक्सरसाइज करती हैं। इसे करने के लिए आपको एक दो बॉक्स की जरूरत होती है। जिसमें एक पैर एक तो दूसरा पैर दूसरे बॉक्स पर रखना होता है। इसे करने से पेट की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं साथ ही चर्बी भी कम होती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)

डंबल स्क्वैट्स 

डंबल स्क्वैट्स एक्सरसाइज करने से शारीरिक स्ट्रेंथ और स्टैमिना बढ़ता है साथ ही कमर दर्द और जकड़न से भी राहत मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने से हिप्स, पेट और जांघों में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है। 

लेग एक्सरसाइज 

फिट रहने के लिए सोहा लेग एक्सरसाइज करती हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी रॉड का सहारा लेकर अपने दोनों पैरो को उपर की ओर उठाना है और फिर नीचे लेकर आना है। इसे नियमित तौर पर करने से शारीरिक स्टैमिना बढ़ता है। 

इसे भी पढ़ें - स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है रेगुलर एक्सरसाइज, जानें कैसे डालें आदत

कार्डियो एक्सरसाइज  

फिट रहने के लिए सोहा कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। यह सामान्य कार्डियो से थोड़ी अलग है। इसमें वे कार्डियो मशीन पर हाथों के बल पर अपने बैक को उपर उठाकर एक्सरसाइज करती हैं। 

रोप पुलिंग एक्सरसाइज 

रोप पुलिंग एक्सरसाइज करना सेहत के लिए लाभकारी होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको जिम में मशीन में लगी रस्सी को दाईं ओर खींचना है इसके बाद बाईं ओर लेकर जाना है।

Read Next

सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए रोज करें मार्जरी आसन, जानें इसके फायदे और करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version