कम सोने वाले लोग हो सकते हैं हाइपरटेंशन का शिकार, भरपूर नींद लेने के लिए अपनाएं ये टिप्स

हाल ही में जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक कम नींद लेना हाइपरटेंशन का कारण बन सकता है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
कम सोने वाले लोग हो सकते हैं हाइपरटेंशन का शिकार, भरपूर नींद लेने के लिए अपनाएं ये टिप्स


जरूरत से कम नींद लेना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसा करना स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं को कारण बन सकता है। हाल ही में जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक कम नींद लेना हाइपरटेंशन का कारण बन सकता है। लंबे समय तक इस आदत को फॉलो करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। आइये जानते हैं इसके बारे में। 

कम नींद लेने से कैसे बढ़ता है बीपी 

शोधकर्ताओं के मुताबिक दिनभर में 6 से 8 घंटे की नींद लेना स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। इससे कम नींद लेनी की आदत शरीर में हाई बीपी समेत कई असमानताओं का कारण बन सकती है। दरअसल, नींद कम लेने से शरीर में कई हार्मोन्स में बदलाव होने लगते हैं। इससे हार्मोनल इंबैलेंस होने के साथ ही स्ट्रेस भी बढ़ता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या होने लगती है। नींद की कमी होने से शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित या स्थिर रखने की क्षमता भी धीरे-धीरे कम होने लगती है, जिससे कई बार यह अनियंत्रित हो सकता है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें - ब्लड प्रेशर कितना बढ़ने पर हार्ट अटैक आ सकता है? डॉक्टर से जानें इसे कंट्रोल करने के टिप्स

महिलाओं में है ज्यादा समस्या 

आमतौर पर भी महिलाएं नींद की कमी से ज्यादा परेशान हैं। स्टडी के मुताबिक 7 से 8 घंटे से कम नींद लेने वाली महिलाओं में हाइपरटेंशन का शिकार होने का खतरा अधिक रहता है। जबकि पुरुषों में यह खतरा थोड़ा कम है। यूएस के ब्रिघम एंड वूमेन हॉस्पिटल की रिपोर्ट के मुताबिक अधूरी नींद लेने वाली महिलाओं में शारीरिक गतिविधियां कम होने, खराब डाइट और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) आमतौर पर ज्यादा होता है। 

sleeping 

अच्छी नींद लेने की टिप्स 

  • अच्छी और गहरी नींद लेने के लिए बिस्तर को साफ रखें और सोने से पहले नहाएं। 
  • इसके लिए सोने से करीब एक घंटे पहले मोबाइल दूर रख दें। 
  • इसके लिए आप सोने से पहले किताब पढ़ सकते हैं। इससे नींद अच्छी आती है। 
  • सोने से तुरंत पहले पानी पीने से बचें। 
  • सोने से पहले ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करना भी नींद में बाधा बन सकता है। 
  • सोने से पहले एक ग्लास गुनगुना दूध पी लें। 

Read Next

रोशनी की चमक टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों के लिए बन सकती है रामबाण, कम होगा ब्लड शुगर लेवल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version