Doctor Verified

चेहरे पर दिखे ये 5 लक्षण, तो समझ जाए शरीर में है विटामिन्स की कमी

Signs of Vitamin Deficiency On Face: अगर आपके शरीर में किसी विटामिन की कमी है, तो इसके लक्षण त्वचा से जुड़ी समस्याओं के रूप में भी नजर आ सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर दिखे ये 5 लक्षण, तो समझ जाए शरीर में है विटामिन्स की कमी


Vitamin Deficiency Symptoms On Face: विटामिन्स हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। सभी विटामिन्स की शरीर में अलग-अलग भूमिका होती है। कुछ विटामिन्स बॉडी को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं, तो कुछ नर्व्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। शरीर में किसी भी विटामिन की कमी होने पर उसके लक्षण चेहरे पर नजर आने लगते हैं। अगर आपकी स्किन हमेशा डल और ड्राई रहती है, तो यह भी विटामिन की कमी का कारण हो सकता है। इस विषय पर और गहनता से बात करते हुए डॉ स्मिता भोर पाटिल ने एक अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, तो चलिए लेख के माध्यम से जानें इस बारे में। 

skin diseaes

आंखों के आसपास काले घेरे होना

आंखों के आसपास काले घेरे आयरन की कमी और इंसुलिन प्रतिरोध का संकेत हो सकता है। वहीं यह धूप के संपर्क में आने से होने वाली आंखों की एलर्जी और अनिद्रा के कारण भी होता है। 

इंसुलिन को बैलेंस करने के लिए चीनी का सेवन कम करने और नियमित व्यायाम करने की आदत बनानी होगी। वहीं इसके लिए आयरन टेस्ट कराना और डाइट में आयरन की मात्रा बढ़ाना भी जरूरी है।  

आंखों के आसपास सूजन

शरीर में पोटेशियम और नमक का स्तर बढ़ने पर आंखों के आसपास सूजन हो सकती है। वहीं लो किडनी फंक्शन, मधुमेह और इंसुलिन प्रतिरोध में भी ये लक्षण नजर आ सकते हैं। आंखों के आसपास की सूजन कम करने के लिए आप पोटेशियम वाले खाद्य पदार्थ जैसे कि- पालक, शकरकंद, नारियल पानी, टमाटर और संतरे का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- चेहरे पर दिखने वाले ये 7 संकेत बताते हैं आपकी सेहत का हाल, इन लक्षणों से पहचानें आपको है कौन सी समस्या

तैलीय और मुहांसे वाली त्वचा 

हार्मोन्स में असंतुलन होने पर चेहरे पर यह संकेत नजर आ सकता है। वहीं शरीर में विटामिन डी3 और जिंक की कमी के कारण भी यह लक्षण नजर आने लगता है, क्योंकि यह ऑयल ग्लैंड कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आपको मुंहासों की समस्या रहती है, तो आप जिंक और विटामिन डी3 की दवा ले सकते हैं। 

मुंह के कोनों के आसपास दरारें आना

शरीर में विटामिन-बी2 की कमी होने और एनिमिया से ग्रस्त होने पर भी मुंह के कोनों के आसपास दरारें आने लगती हैं। इसके लिए आप विटामिन-बी2 युक्त खाद्य पदार्थों जैसे- अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- चेहरे पर नजर आए ये 5 संकेत, तो समझ जाए तनाव से जूझ रहे हैं आप

सूखे फटे होंठ की समस्या

शरीर में विटामिन-बी3 की कमी होने और डिहाइड्रेशन के कारण भी होंठ सूख सकते हैं। इसके समाधान के लिए पर्याप्त पानी का सेवन करें और बी3 (नियासिन) युक्त खाद्य पदार्थों जैसे कि सूरजमुखी के बीज, मूंगफली लें। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Smita Bhoir Patil- SKIN | HAIR | HORMONES | WEIGHT LOSS (@dr.smitabhoirpatil)

Read Next

क्या है कोरोना का नया JN.1 वेरिएंट जो बन गया है वैज्ञानिकों की परेशानी, जानें इसके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version