
Signs of Infection After Miscarriage in Hindi: मिसकैरेज या गर्भपात महिला के लिए किसी बड़ी समस्या से कम नहीं होता है। मिसकैरेज के बाद महिलाओं को कई शारीरिक बदलावों से होकर गुजरना पड़ता है। मिसकैरेज के दौरान महिलाओं की शरीर से काफी ब्लड लॉस होता है, जिसके बाद वे शारीरिक रूुप से कमजोर हो जाती हैं। जिसके बाद उनकी शरीर में दर्द होता है और थकान बनी रहती है। कई बार मिसकैरेज के बाद शरीर में इंफेक्शन हो जाता है। आमतौर पर यह इंफेक्शन मिसकैरेज के बाद तब होता है, जब टिशु यूट्रेस में ही रह जाते हैं और उसमें बैक्टीरिया लग जाते हैं। आइये वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं मिसकैरेज के बाद इंफेक्शन होने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।
वजाइनल ब्लीडिंग (Vaginal Bleeding)
मिसकैरेज होने के बाद महिलाओं को वजाइनल ब्लीडिंग होना आम बात है। लेकिन, अगर ब्लीडिंग सामान्य से ज्यादा है या 10 से 15 मिनट तक लगातार हो रही है। तो यह मिसकैरेज के बाद होने वाले इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। अगर ब्लीडिंग नहीं रुक रही है तो ऐसे में बिना देरी किए चिकित्सक के पास जाना चाहिए।
बुखार (Fever)
अगर मिसकैरेज होने के बाद शरीर का तापमान ज्यादा है तो यह कई बार मिसकैरेज के बाद होने वाले इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। अगर आपकी शरीर का तापमान 100.4 डिग्री से ज्यादा है तो आप आसानी से इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसे में कुछ मामले में महिलाओं को ठंड लगकर बुखार भी आ सकता है।
ऐंठन (Cramps)
प्रेग्नेंसी के बाद मिसकैरेज होने के बाद आपको ऐंठन हो सकती है। यह ऐंठन पेट के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों में भी हो सकती है। आमतौर पर यह ऐंठन पेट के निचले हिस्से में होती है। इसके साथ ही साथ शरीर में दर्द भी हो सकता है। ऐसी स्थिति होने पर आप आसानी से इंफेक्शन को पहचान सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - मिसकैरेज के बाद की कमजोरी दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगी ताकत
ठंड लगना (Chills)
कुछ मामलों में मिसकैरेज के बाद इंफेक्शन होने पर ठंड भी लग सकती है। अगर मौसम सामान्य होने पर भी आपको बार-बार ठंड लग रही है तो यह इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version