Fibromyalgia symptoms In Hindi: फाइब्रोमायल्जिया एक ऐसी कंडीशन को कहते हैं, जिसमें व्यक्ति को पूरे शरीर में बहुत ज्यादा दर्द होता है। यही नहीं, फाइब्रोमायल्जिया की वजह से नींद न आना , थकान, मानसिक और भावनात्मक समस्याएं भी हो सकती हैं। आपको बता दें कि जिन लोगों को फाइब्रोमायल्जिया होता है, वे सामान्य यानी हेल्दी लोगों की तुलना में दर्द के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। आसान शब्दों में कहें, तो इन्हें सामान्य लोगों से अधिक दर्द का अहसास होता है। cdc.gov की मानें, तो फिलहाल अमेरिका में करीब 4 मिलियन अमेरिकी वयस्क इस समस्या से प्रभावित हैं। हालांकि, अब तक फाइब्रोमायल्जिया का कारण पता नहीं चला है। मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाएं इस बीमारी का शिकार ज्याद होती हैं। करीब 9 महिलाओं पर एक पुरुष फाइब्रोमायल्जिया से ग्रस्त होता है। इस लिहाज से देखा जाए, तो महिलाओं को इस बीमार को लेकर ज्यादा सजग रहना चाहिए। यहां हम अपको फाइब्रोमायल्जिया के कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। इनके बारे में जानकर, बचाव किया जा सकता है। इस बारे में हमने शारदा हॉस्पिटल में Department of Orthopaedic के एचओडी एवं प्रोफेसर डॉ. वी. के. गौतम से बात की।
फाइब्रोमायल्जिया के लक्षण- Fibromyalgia symptoms In Hindi
बॉडी में स्टिफनेस
जो व्यक्ति फाइब्रोमायल्जिया से पीड़ित है, उनकी पूरी बॉडी में स्टिफनेस हो जाती है। इन लोगों के लिए मूवमेंट मुश्किल हो जाता है। यही नहीं, पूरे शरीर में दर्द बना रहता है, जिसका कारण समझ नहीं आता है।
थकान और ऊर्जा की कमी महसूस करना
फाइब्रोमायल्जिया होने पर व्यक्ति हर छोटे-छोटे काम में बहुत ज्यादा थक जाता है और अक्सर ऊर्जा की कमी महसूस करता है। हालांकि, अन्य कई बीमारियों के लक्षण के तौर पर थकान और ऊर्जा की कमी महसूस की जाती है। लेकिन, अगर आप लगातार डल फील करते हैं, तो इसे हल्के में न लें।
इसे भी पढ़ें: फाइब्रोमायल्जिया होने पर महिलाओं में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज
डिप्रेशन या एंग्जाइटी होना
डिप्रेशन या एंग्जाइटी अपने आप में गंभीर समस्या है। जिसे डिप्रेशन होता है, वह अक्सर दूसरों से बातचीत करने से बचता है, आइसोलेटेड रहने लगता है और कामकाज में उसका मन नहीं लगता है। आपको बता दें कि कभी-कभी फाइब्रोमायल्जिया की वजह से डिप्रेशन की फीलिंग आ सकती है। फाइब्रोमायल्जिया के कारण एंग्जाइटी का अनुभव भी हो सकता है।
नींद की समस्या
फाइब्रोमायल्जिया के मरीजों में अक्सर नींद की समस्या देखी जाती है। वैसे तो इन दिनों ज्यादातर समय मोबाइल में रील्स स्क्रॉल करने की वजह से लोगों रात को नींद नहीं आती है। वहीं, अगर कोई फाइब्रोमायल्जिया का शिकार है, तो उसे भी सोने में दिक्कत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Fibromyalgia Syndrome: क्या है फाइब्रोमायल्गिया रोग? जानें क्या है इसके कारण, लक्षण और इलाज
याददाश्त का कमजोर होना
फाइब्रोमायल्जिया होने पर पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से मरीज की याददाश्त प्रभावित होने लगती है, उनके लिए काम पर फोकस करना मुश्किल हो जाता है और सोचने की क्षमता पर भी असर देखने को मिलता है।
सिरदर्द या माइग्रेन
फाइब्रोमायल्जिया के मरीजों में सिरदर्द की समस्या काफी आम होती है। यूं तो सिरदर्द अपने आप में बहुत कॉमन समस्या है। कभी स्क्रीन पर ज्याद समय बिताने से सिरदर्द होता है, तो कभी घंटों रीडिंग करने से। इसी तरह, फाइब्रोमायल्जिया के मरीजों को भी सिरदर्द की शिकायत रहती है।
फाइब्रोमायल्जिया के अन्य लक्षण
फाइब्रोमायल्जिया के कुछ अन्य लक्षण भी नजर आते हैं, जेसे-
- हाथ और पैरों में सुन्नपन।
- चेहरे और जबड़े में दर्द का अहसास होना।
- पाचन क्षमता का प्रभावित होना, इस वजह से पेट दर्द, ब्लोटिंग और कब्ज रहना।
All Image Credit: Freepik