Doctor Verified

लगातार थकान और दर्द हो सकता है फाइब्रोमायल्जिया, डॉक्टर से जानें इस बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज

Fibromyalgia Cause Symptom and Treatment: फाइब्रोमायल्जिया (Fibromyalgia) से ग्रस्त लोग अमूमन ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं। घंटों तक सोने के बाद भी ऐसे लोगों की नींद पूरी नहीं होती है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
लगातार थकान और दर्द हो सकता है फाइब्रोमायल्जिया, डॉक्टर से जानें इस बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज


Fibromyalgia Cause Symptom and Treatment in Hindi: आजकल की लाइफस्टाइल में अक्सर घंटों तक एक ही जगह बैठने की वजह से लोगों को शरीर में दर्द महसूस होता है। मौसम बदलने और ठंडी चीजें खाने की वजह से अगर शरीर में दर्द हो रहा है, तो यह सामान्य बात है। लेकिन शरीर में लगातार दर्द बना रहता है, तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि लगातार शरीर, जोड़ों में दर्द रहना फाइब्रोमायल्जिया (Fibromyalgia) हो सकती है। फाइब्रोमायल्जिया में कई बार थकान महसूस होना और याददाश्त कमजोर होने की समस्या भी होती है। गौर करने वाली बात यह है कि फाइब्रोमायल्जिया जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी बहुत ही कम लोगों को होती है। फाइब्रोमायल्जिया बीमारी क्या (What is Fibromyalgia) है और इस बीमारी के लक्षण क्या हो सकते हैं, इस विषय पर जानकारी दे रहे हैं, वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट डिपार्टमेंट के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अखिलेश यादव।

फाइब्रोमायल्जिया क्या है? - What Is Fibromyalgia in Hindi

डॉ. अखिलेश यादव का कहना है, फाइब्रोमायल्जिया होने पर व्यक्ति के पूरे शरीर में दर्द महसूस होता है। शरीर में होने वाला यह दर्द बहुत ही लंबे समय तक बना हुआ रहता है। गौर करने वाली बात यह है कि वक्त के साथ यह दर्द बढ़ता ही चला जाता है। फाइब्रोमायल्जिया (What Is Fibromyalgia) बीमारी व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है। वर्तमान में फाइब्रोमायल्जिया का कोई सटीक इलाज मौजूद नहीं है। इसमें डॉक्टर मरीज के लक्षणों के आधार पर इलाज करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या कैल्शियम की गोली खाने से वाकई किडनी की पथरी हो जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

फाइब्रोमायल्जिया के लक्षण क्या हैं?- Symptoms of Fibromyalgia in Hindi

डॉ. अखिलेश यादव का कहना है कि फाइब्रोमायल्जिया का मुख्य लक्षण हमेशा थकान महसूस होना और शरीर में दर्द रहता है। इसके अलावा कई और लक्षण भी हैं जिसके आधार पर फाइब्रोमायल्जिया को पहचाना जा सकता है।

मासिक दर्द: फाइब्रोमायल्जिया के मरीजों में अधिकांश समय मासिक दर्द का अनुभव होता है, जो सामान्य दर्द से अधिक और लंबे समय तक महसूस हो सकता है।

मांसपेशियों में दर्द: इस बीमारी में लोगों को अक्सर मांसपेशियों में दर्द रहता है। मांसपेशियों में दर्द रहने की वजह से व्यक्ति को किसी भी तरह का काम करने में कठिनाई महसूस होती है।

थकान: फाइब्रोमायल्जिया के मरीजों में स्थायी थकान देखी जाती है।

इसके अलावा फाइब्रोमायल्जिया के मरीजों में डिप्रेशन, तनाव, नींद न आने की समस्या और छोटी-छोटी बातों को ज्यादा सोचने की समस्या जैसे लक्षण भी देखे जाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः 30 की उम्र के बाद महिलाओं को जिंक क्यों लेना चाहिए? जानें इसके फायदे

what-is-Fibromyalgia-inside

फाइब्रोमायल्जिया होने का मुख्य कारण क्या है?- Fibromyalgia Cause in Hindi

डॉक्टर का कहना है कि किसी व्यक्ति को फाइब्रोमायल्जिया होने का मुख्य कारण क्या है, इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई बार लाइफस्टाइल, अनियमित खाना खाने, ज्यादा स्ट्रेस लेने, माता-पिता को में से किसी एक को फाइब्रोमायल्जिया है, तो इस बीमारी के होने की संभावना बढ़ जाती है। डॉक्टर की मानें तो इस बीमारी का इलाज लक्षणों के आधार पर अलग-अलग होता है। कुछ मामलों में डॉक्टर डाइट और एक्सरसाइज के जरिए फाइब्रोमायल्जिया का इलाज करते हैं। तो वहीं, कुछ मामलों में फाइब्रोमायल्जिया का इलाज मेडिटेशन और योग के जरिए किया जाता है।

डॉ. अखिलेश यादव का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति में फाइब्रोमायल्जिया के लक्षण नजर आते हैं, तो उसे तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। फाइब्रोमायल्जिया कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। ना ही यह किसी प्रकार का मानसिक रोग है। अगर आप बीमारी से जूझ रहे हैं, तो बिना किसी संकोच के अपने परिवार के सदस्यों और डॉक्टर को बताएं, ताकि सही समय पर इलाज शुरू किया जा सके।

All Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

Baker's Cyst: घुटनों के पीछे गांठ क्यों बनती है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

Disclaimer