रोज हेयर वॉश करने से बालों को पहुंच सकता है नुकसान, जानें हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए?

Side Effects Of Washing Hair Daily: रोज बाल धोने से बाल डैमेज होने के साथ इसमें कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज हेयर वॉश करने से बालों को पहुंच सकता है नुकसान, जानें हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए?


Side Effects Of Washing Hair Daily: बहुत से लोग बालों को रोज धोना पसंद करते हैं, जिस कारण बालों को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आमतौर पर लोग नहाते समय बालों को शैंपू करते हैं। इस कारण बाल ड्राई होने के साथ कई बार तेजी से झड़ने भी लगते हैं। शैंपू को बनाने के लिए इसमें कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता हैं। ऐसे में नियमित इसके इस्तेमाल से बालों की  चमक चली जाती है। नियमित बाल धोने से स्कैल्प को नुकसान होने के साथ बाल डैमेज भी हो सकते हैं। बहुत-सी महिलाएं और पुरुष बालों को धोने के साथ इस पर कंडीशनर का भी इस्तेमाल करते हैं। इस कारण बालों पर कई तरह की समस्याएं होने का खतरा बढ़ता है और बाल बेजान भी हो जाते हैं। आइए जानते हैं बालों को रोज शैंपू करने के नुकसान के बारे में।

स्कैल्प होता है ड्राई

बालों को रोज शैंपू करने से स्कैल्प ड्राई होने की समस्या हो जाती है। स्कैल्प पर नेचुरल  ऑयल होता है, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। बालों को रोज धोने से स्कैल्प की नमी चली जाती है। इस कारण स्कैल्प ड्राई हो जाती है और स्कैल्प पर खुजली की समस्या भी बढ़ सकती है।

बालों की चमक चली जाती है

बालों को रोज शैंपू करने से बालों की चमक चली जाती है और वे  काफी रूखे नजर आते हैं। बालों में मौजूद पोषक रोज शैंपू करने से खत्म होता है। इससे  बालों की प्राकृतिक चमक कम होती है। 

hair wash

हेयरफॉल की समस्या

अगर आपको भी तेजी से हेयर फॉल हो रहा है, तो आपको भी रोज शैंपू करने से बचना चाहिए। रोज शैंपू करने से हेयर फॉल बढ़ता है और बालों को नुकसान भी होता है। रोज शैंपू करने से बाल डैमेज होने के साथ उलझते भी है। इस कारण  हेयर फॉल बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- पर्म (परमानेंट कर्ली) किए बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 5 टिप्स, जिनसे बालों को नहीं होगा नुकसान

डैंड्रफ की समस्या

बालों को रोज शैंपू करने से डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। इस कारण बालों में खुजली और रैशेज होने की संभावना भी बढ़ती है। रोज शैंपू करने से स्कैल्प ड्राई हो जाती है। इस  कारण डैंड्रफ तेजी से बढ़ता है। वहीं, डैंड्रफ होने से हेयर फॉल भी ज्यादा होता है।

दोमुंहे बालों की समस्या

शैंपू बनाने में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में बालों को रोज शैंपू करने से बाल बेजान हो जाते हैं। जिस कारण दोमुंहे बालों की समस्या हो सकती है। रोज शैंपू करने से बालों को नुकसान होता है और दोमुंहे बाल बढ़ते है, जिससे बालों की ग्रोथ प्रभावित होती हैं।

हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए?

बालों को रोज धोने से बचना चाहिए। बालों को हर दूसरे या तीसरे दिन धोया जा सकता है। ऐसा करने से बालों में समस्या कम होगी।

रोज बालों को शैंपू करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, इस बारे में जानकारी के लिए आप अपने हेयर एक्सपर्ट से भी बात कर सकते हैं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

ये 5 संकेत बताते हैं खराब हो रही है आपकी स्कैल्प हेल्थ, न करें नजरअंदाज

Disclaimer