हम कई लोगों को देखते हैं कि उन्हें खाना खाने के बाद टूथपिक या किसी लकड़ी से दांत खोदने की आदत होती है। बहुत से लोग खाना फंस जाने के बाद ऐसा करते हैं, तो कुछ लोग की आदत होती है कि वे खाना खाने के बाद टूथपिक से दांत खोदते ही हैं। हालांकि टूथपिक का ज्यादा इस्तेमाल करना आपकी दांतों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे आपके दांत कमजोर हो सकते हैं। साथ ही मसूड़ों में भी परेशानी हो सकती है। दरअसल लकड़ी का बना टूथपिक मसूड़ों के लिए बहुत सख्त होता है। इससे मसूड़ों से खून निकल आते हैं। साथ ही अगर आप रगड़-रगड़कर दांतों को टूथपिक से साफ करते हैं, तो इससे आपके दांतों की चमक कम हो जाती है। इसका अगर आप बराबर इस्तेमाल करते हैं, तो समस्या और बढ़ सकती है। इसलिए टूथपिक का बहुत कम इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इससे आपके दांतों और मसूड़ों को कैसे नुकसान हो सकता है।
टूथपिक के नुकसान (Side effects of Toothpick)
1. मसूड़ों से खून आना
ज्यादा टूथपिक का इस्तेमाल करने से मसूड़ों में चोट आ जाती है और बहुत बार खून तक आ जाता है। इस स्थिति में कुछ खाने-पीने में भी परेशानी होती है। साथ ही ठोस खाद्य पदार्थों के खाने में और ज्यादा परेशानी होती है।
2. दांतों के बीच गैप
अगर टूथपिक का इस्तेमाल एक ही जगह पर बार-बार किया जाए तो इससे दांतों के बीच में खाली जगह बनने लगती है। जिससे उस खाली जगह में ज्यादा खाना फसने लगता है। इससे दांतों में कैविटी होने लगती है और दांत सड़ने लगते हैं।
3. इनैमल को नुकसान
कई बार हम टूथपिक को उपयोग करते समय उसे चबाने लगते हैं। इससे दांतों के इनैमल की परत नुकसान होता है और धीर-धीरे परत घिसने लगती है। साथ ही दांत भी कमजोर हो जाते हैं।
Image Credit- Freepik
4. दांतों की जड़ों को नुकसान
टूथपिक के लगातार इस्तेमाल से दांतों की जड़ें कमजोर हो जाती है। मसूड़े दांतों को छोड़ने लगते हैं और कई बार टूथपिक का टुकड़ा टूटकर दांतों में फंस जाता है, जिससे दांतों के ऊतकों में चोट लग सकती है।
इसे भी पढ़ें- मसूड़ों से खून आने के पीछे छिपे हैं ये 7 कारण? जानें लक्षण और बचाव भी
5. सांस की बदबू
टूथपिक का इस्तेमाल दांत में फंसे खाने निकलने के लिए किया जाता है लेकिन अगर लंबे समय तक खाना दांतों के बीच फंसा रहे तो मुंह से बदबू आने लगती है। फिर जब आप टूथपिक से गंदगी बाहर निकलते हैं, तो सांस से बदबू आने लगती है और आपको दूसरों से बात करने में भी शर्मिंदगी महसूस होने लगती है।
Image Credit- Taste of Home
टूथपिक की जगह ऐसे दांत साफ करें
1. लकड़ी या प्लास्टिक का टूथपिक आगर नॉन-स्टेराइल होता है, तो इससे संक्रामण फैलने का डर होता है इसलिए लड़की या प्लास्टिक की जगह पर आप नीम की लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दांतों पर ज्यादा सख्त नहीं होती है।
2. इसके अलावा आप नॉर्मल या हल्के गरम पानी से कुल्ला भी कर सकते हैं। ऐसे करने से आपके मुंह से दुर्गंध भी नहीं आएगी।
3. साथ ही आप किसी अच्छे माउथवॉश से भी कुल्ला कर सकते हैं। इससे भी फंसा खाना आसानी से बाहर निकल सकता है।
4. आप रात के खाने के बाद ब्रश कर सकते हैं ताकि आपके मुंह में खाना फंस न रहे।
5. साथ ही आप अगर चाहे तो नीम के दातुन या किसी अन्य दातुन से भी मुंह धो सकते हैं।