side effects of using phone at night: वैसे तो मोबाइल फोन के कई फायदे होते हैं। मोबाइल ने हमारे जीवन का काफी आसान बना दिया है। लेकिन अगर इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाता है तो इससे सेहत को नुकसान भी पहुंचता है। अकसर लोगों को देखा जाता है वे पूरे दिनभर मोबाइल पर लगे रहते हैं, यहां तक कि रात के समय भी फोन नहीं छोड़ते हैं। इसका असर उनके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। देर रात तक मोबाइल फोन चलाना आंखों को तो नुकसान पहुंचाता ही है, सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है। जानें देर रात तक मोबाइल चलाने के नुकसान-
1. स्ट्रेस बढ़ना और थकान (stress increases)
देर रात तक मोबाइल चलाने का असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इससे थकान, स्ट्रेस या तनाव बढ़ता है। दरअसल, रात को लंबे समय तक मोबाइल चलाने से मेलाटोनिन नामक हार्मोन लेवल कम हो जाता है। इसकी वजह से स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है। इतना ही नहीं देर रात तक फोन चलाने से आप अगले दिन थकान भी महसूस कर सकते हैं।
2. डार्क सर्कल (Dark Circles)
देर रात तक फोन चलाने का असर त्वचा पर भी पड़ता है। अगर आप रात को लंबे समय तक फोन यूज करते हैं, तो आपको डार्क सर्कल की समस्या हो सकता है। दरअसल, देर रात तक मोबाइल चलाने से आंखों पर स्ट्रेस पड़ता है, इससे आंखों के नीचे के क्षेत्र में डार्क सर्कल्स की समस्या होने लगती है।
इसे भी पढ़ें - Smoking And Hair Loss: क्या धूम्रपान भी बन सकता है बाल झड़ने का कारण? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में
3. दिमाग पर असर
देर रात तक फोन चलाने का असर हमारे दिमाग पर भी पड़ता है। लंबे समय तक फोन चलाने से मेमोरी कमजोर हो सकती है। इतना ही नहीं यह मस्तिष्क के रोगों को भी कारण बन सकता है। दरअसल, जब हम देर रात तक मोबाइल चलाते हैं तो इसका असर हमारे दिमाग पर सीधा पड़ता है। इससे कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। आपकी यह आदत दिमाग को कमजोर बना सकती है।
4. मसल्स पर असर
देर रात तक फोन चलाने का असर हमारी मांसपेशियों पर भी पड़ता है। फोन यूज करने से हमारी आंखों की फोकसिंग मसल्स पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे आपको किसी भी चीज पर फोकस करने में समस्या हो सकती है।
5. अनिद्रा
देर रात तक फोन यूज करने से आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। रात को सोने से पहले मोबाइल यूज करने से मेलोटोनिन हार्मोन का लेवल काफी कम हो जाता है। इससे आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है। नींद न आने से आपको अगले दिन थकान महसूस कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - लंबे समय में कब्ज के कारण आपको हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
6. आंखों से जुड़ी समस्याएं
अधिक समय या देर रात तक फोन चलाने से आंखों से जुड़ी समस्याएं होने बेहद आम है। देर रात तक फोन चलाने का असर हमारी रेटीना पर भी पड़ता है। इससे आंखों की रोशनी कमजोर होती है। देर रात तक फोन चलाने से आंखों में रेडनेस की समस्या भी पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं देर रात तक मोबाइल चलाने से ग्लूकोमा का खतरा भी बढ़ता है। आंखों को सुरक्षित रखने के लिए कभी भी लंबे समय तकक फोन यूज न करें।
अगर आप भी देर रात तक फोन चलाते हैं, तो अपनी इस आदत में सुधार करें। रात को लंबे समय तक फोन चलाने से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए अपनी इस आदत को जरूर बदलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version