Side Effects of Too Much Fish Oil : मछली का ऑयल शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड (EPA और DHA) की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे दिल, दिमाग और आंखों को फायदा होता है। इससे शरीर की सूजन (Inflammation) को कम किया जा सकता है। इनके अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं। अगर आप इस सप्लीमेंट का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं, तो शरीर को नुकसान भी हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि फिश ऑयल का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आइए डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से जानते हैं कि फिश ऑयल का ज्यादा सेवन करने से बॉडी को क्या नुकसान हो सकते हैं?
फिश ऑयल का सेवन करने से होने वाले फायदे- Benefits of Consuming Fish Oil
मछली के तेल का सेवन करने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। बता दें कि मछली का तेल हार्ट टिशू को सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट बीट को सही तरह से चलाने में मदद कर सकता है। आइए अब फिश ऑयल का ज्यादा सेवन करने से शरीर को होने वाले नुकसानों के बारे में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- Fish Oil for Hair: बालों की कई समस्याओं को दूर करता है मछली का तेल, इस तरह से करें इस्तेमाल
फिश ऑयल के ज्यादा सेवन से होंगे ये नुकसान- Harms Caused by Excessive Consumption of Fish Oil
जैसा हमने आपको बताया कि मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना भी नुकसानदायक हो सकता है:
1. ब्लीडिंग और चोट लगना : मछली के तेल की उच्च खुराक इसके थक्कारोधी प्रभावों के कारण रक्तस्राव और चोट लगने के जोखिम को बढ़ा सकती है।
2. पाचन संबंधी समस्याएं : मछली के तेल के अत्यधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे दस्त, मतली और पेट में तकलीफ।
3. सांसों की बदबू और शरीर की दुर्गंध : मछली के तेल की तेज गंध के कारण सांसों की बदबू और शरीर की दुर्गंध हो सकती है।
4. दवा के साथ हस्तक्षेप : मछली का तेल कुछ दवाओं, जैसे खून पतला करने वाली दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकता है। इससे दवाइयां कम असर कर सकती हैं।
5. विटामिन-ए टॉक्सिसिटी : कुछ मछली के तेल में विटामिन-ए की मात्रा अधिक होती है, तो शरीर में टॉक्सिसिटी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- पिता द्वारा Fish Oil Supplement खाने से बच्चों में कम होगा मोटापे का खतरा, मेटाबॉलिक हेल्थ भी रहेगी सही: स्टड
बता दें कि किसी भी तरह के सप्लीमेंट का सेवन आपको बिना डॉक्टर या एक्सपर्ट की राय के नहीं करना चाहिए। इससे शरीर को फायदों की जगह नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आप पहले से कोई ट्रीटमेंट करवा रहे हैं या दवाइयां ले रहे हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह के डाइट में किसी भी सप्लीमेंट को शामिल न करें। आपको पोषक-तत्वों की मात्रा में भी अचानक कोई बदलाव नहीं करना चाहिए।