Fish Oil for Hair: बालों की कई समस्याओं को दूर करता है मछली का तेल, इस तरह से करें इस्तेमाल

मछली का तेल सेहत के लिए फायदेमंद (fish oil benefits for hair) होता है, फिश ऑयल बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और हेयर फॉल कम करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fish Oil for Hair: बालों की कई समस्याओं को दूर करता है मछली का तेल, इस तरह से करें इस्तेमाल


प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर मछली का तेल सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक साबित होता है। शरीर में ओमेगा-3 की कमी पूरी करने के लिए अक्सर डॉक्टर फिश ऑयल (Fish Oil) लेने की सलाह देते हैं, मछली के तेल के इस्तेमाल से बालों की कई समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। बदलते मौसम के साथ बालों से जुड़ी दिक्कतें सामने आने लगती हैं, जिनमें बालों का झड़ना (Hair Fall), बालों की क्वालिटी खराब होना, बालों की ग्रोथ (Hair Growth) न होना और रूसी होना शामिल है। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो इसके लिए मछली का तेल फायदा (Fish Oil For Hair) कर सकता है। इस लेख में हम मछली के तेल के फायदे और बालों की समस्याओं के लिए इस्तेमाल का तरीका बताने वाले हैं। 

बालों में मछली का तेल लगाने से क्या होता है? What happens when you apply fish oil to your hair

बालों में मछली का तेल लगाने या इसे खाने से हेयर फॉल (बालों का झड़ना) कम होता है, 2015 में 120 महिलाओं पर हुई एक स्टडी में पाया गया कि ओमेगा-3 और ओमेगा-6 लेने से महिलाओं की हेयर ग्रोथ बढ़ी थी। मछली के तेल के इस्तेमाल से रूसी की समस्या कम होती है और स्कैल्प में होने वाली जलन और खुजली भी दूर होती है। मछली का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

fish-oil

इसे भी पढ़ें: बालों को झड़ने से रोकने के लिए कारगर है हलीम के बीज का तेल, जानें बनाने का तरीका

बालों में मछली का तेल कैसे लगाएं? How to apply fish oil on hair

  • मछली का तेल आप सीधे अपनी स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं, इसे रातभर के लिए लगा रहने दें और सुबह शैंपू करें।
  • इसके अलावा आप मछली के तेल के साथ बराबर मात्रा में ऑलिव ऑयल मिलाएं।
  • आप ऑलिव ऑयल की जगह नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • दोनों तेलों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं।
  • तेल लगाने के साथ ही कम से कम 5 मिनट के लिए अच्छे से मसाज करें।
  • 1 से 2 घंटे के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
  • बेहतर रिजल्ट के लिए आप हफ्ते में 2 बार इस तेल का प्रयोग करें।
  • अगर आपको मछली के तेल की महक अच्छी नहीं लगती है तो इसमें अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं।

मछली के तेल के फायदे- Fish Oil Benefits

इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है करंज का तेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

मछली का तेल आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा, इसके अलावा मछली के तेल के कैप्सूल भी बाजार में मिलते हैं, जिनका सेवन आप कर सकते हैं। मछली का तेल DHA (Docosahexaenoic acid), EPA (Eicosapentaenoic acid) के साथ विटामिन A, विटामिन D और ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक अच्छा सोर्स है। ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों के साथ, आखों, दिमाग, दिल और फेफड़ों के विकास के साथ इम्यूनिटी के लिए जरूरी है।

Read Next

पर्म (परमानेंट कर्ली) किए बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 5 टिप्स, जिनसे बालों को नहीं होगा नुकसान

Disclaimer