Fish Oil Benefits For Men: आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट को सलाह देते सुना होगा कि स्वस्थ रहने के लिए फिश ऑयल जरूर लेना चाहिए। फिश ऑयल एक सप्लीमेंट है, जिसका सेवन ज्यादातर बॉडी बिल्डर्स करते हैं। फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंटस स्पेशलिस्ट विनीत कुमार के अनुसार, ''सिर्फ फिटनेस फ्रीक्स को ही नहीं, बल्कि हम सभी को फिश ऑयल का सेवन करना चाहिए। फिश ऑयल ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है, ये स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी फैट होता है। हालांकि, अगर आप सप्ताह में 2 दिन 250 ग्राम तक फैटी फिश जैसे सैल्मन और मैकेरेल आदि का सेवन करते हैं, तो आपको फिश ऑयल बाहर से लेने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग मछली का सेवन नहीं करते हैं। हम ओमेगा-3 फैटी एसिड की जरूरत को पूरा बीज और नट्स के साथ-साथ कुकिंग ऑयल का सेवन करते हैं। लेकिन इनसे सिर्फ आपको ओमेगा- 6, 9 और एएलए (alpha-linolenic acid- ALA) जैसे फैट्स मिलते हैं। जबकि, मछली खाने से आपको ईपीए और डीएचए भी मिलता है। ईपीए (Eicosapentaenoic acid- EPA) और डीएचए (docosahexaenoic acid- DHA) दोनों ही बहुत जरूरी फैट्स होते हैं, जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा, भी इनके अनेक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन पुरुषों की कुछ आम समस्याओं को दूर करने में भी फिश ऑयल को बहुत प्रभावी पाया गया है।'' इसलिए पुरुषों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इस लेख में हम आपको पुरुषों के लिए मछली का तेल खाने के फायदे बता रहे हैं।
पुरुषों के लिए फिश ऑयल के फायदे- Benefits Of Fish Oil For Men
- प्रजनन क्षमता बढ़ाए: इन दिनों ज्यादातर पुरुषों के साथ पिता न बन पाने की समस्या देखने को मिल रही है। इसका एक बड़ा कारण है पुरुषों की कमजोर प्रजनन क्षमता है। फिश ऑयल लेने से उनकी स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार करने और प्रजनन क्षमता बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
- इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या: कई बार पुरुष दिनभर की भागदौड़ और ऑफिस की टेंशन के चलते काफी तनावपूर्ण महसूस करते हैं। इसके कारण कई बार उन्हें सेक्सुल गतिविधियों के दौरान मूड न बन पाने और यौन इच्छा में रूचि न होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार इसके चलते शीघ्रपतन की स्थिति भी देखने को मिलती है। हालांकि, फिश ऑयल लेने से पुरुषों की ये समस्याएं दूर हो सकती हैं।
- लिबिडो बढ़ाता है: फिश ऑयल लेने से पुरुषों की यौन इच्छा में सुधार होता है। उनकी स्पर्म की मात्रा और गुणवत्ता भी बढ़ती है।
- तनाव कम होता है: मानसिक स्वास्थ्य के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड एक बहुत जरूरी है फैट है। यह आपके मस्तिष्क को मजबूत बनाता है और थकान दूर करता है। चिंता कम करने में भी मदद करता है।
- टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है: पुरुषों में इस हार्मोन की कमी के कारण यौन इच्छाओं में कमी, इनफर्टिलिटी से लेकर बाल झड़ने तक कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। फिश ऑयल लेने से इस हार्मोन के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है।
यह भी ध्यान रखें:
न्यूट्रिशनिस्ट विनीत, ''यह सही है कि फिश ऑयल लेने से पुरुषों की कई आम समस्याएं दूर हो सकती हैं। लेकिन कोई भी सप्लीमेंट आपके लिए तब तक काम नहीं कर सकता है, जब तक कि आप स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो नहीं करते हैं। फिश ऑयल के लाभ लेने के लिए आपको संतुलित आहार लेने की भी जरूरत होती है। इसके अलावा, अगर आप अपने खानपान से पर्याप्त ओमेगा-3 ले सकते हैं, तो आपको बाहर से सप्लीमेंट लेने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। अगर आप फिश ऑयल ले रहे हैं, तो बिना एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन ना करें।''
All Image Source: freepik