
शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। पौष्टिक आहार से विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता पूरी होती है। इसमें प्रोटीन की भी अहम भूमिका रहती है। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और फिजिक को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। कसरत करने वाले या जिम जाने वाले पुरुष प्रोटीन का सेवन पर करने जोर देते हैं। लेकिन प्रोटीन पुरुषों के साथ ही महिलाओं के लिए भी बेहद आवश्यक होता है। महिलाओं के शरीर को भी प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन की जरूरत महिलाओं की उम्र, कैलोरी इनटेक और एक्सरसाइज के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है। इस लेख में डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि महिलाओं को प्रोटीन से क्या फायदे होते हैं।
महिलाओं के लिए क्यों फायदेमंद होता है प्रोटीन - Why Is Protein Beneficial For Women Health In Hindi
मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए आवश्यक
प्रोटीन मांसपेशियों के ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण होता है। उम्र के साथ महिलाओं की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। साथ ही, मांसपेशियां में ढीलापन आने लगता है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए महिलाओं को डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। जिससे मांसपेशियों की कमजोरी को दूर किया जा सके।
इसे भी पढ़ें : मौसमी बदलाव से होने वाले इंफेक्शन को दूर करेगी प्याज, जानें उपयोग का तरीका
हड्डियों को बनाएं मजबूत
उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं की हड्डियों कमजोर होने लगती हैं। साथ ही, उनके टूटने का भी जोखिम बढ़ जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। बढ़ती उम्र में महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस और बोन डेंसिटी से जुड़ी समस्याए होने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए महिलाओं को कैल्शियम के साथ प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी चाहिए। हड्डियों के फैक्चर को दूर करने में भी प्रोटीन की अहम भूमिका होती है।
वजन को करें नियंत्रित
प्रोटीन युक्त आहार से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे आपके बार-बार खाने की आदत में बदलाव आता है और आपका वजन तेजी से कम होता है। जो महिलाएं अपने वजन को कंट्रोल करना चाहती हैं, उनको अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार को शामिल करना चाहिए।
हार्मोन को करें संतुलित
प्रोटीन हार्मोन के उत्पादन और मैनेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एस्ट्रोजेन, प्रोजेस्टेरोन और इंसुलिन जैसे हार्मोन मासिक धर्म चक्र, प्रजनन क्षमता, मेटाबॉलिज्म के लिए आवश्यक होते हैं। प्रोटीन लेने से शरीर में हार्मोन का संतुलन बना रहता है। साथ ही, हार्मोनल संतुलन महिलाओं की फर्टिलिटी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव में भी प्रोटीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बालों, स्किन और नाखून के लिए आवश्यक
बालों, त्वचा और नाखूनों के निर्माण के लिए भी प्रोटीन की आवश्यकता होती है। आहार में प्रोटीन को शामिल करने से बालों, त्वचा और नाखूनों की ग्रोथ को बेहतर किए जाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें : मोटापा दूर करना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें मखाना डोसा, जानें आसान रेसिपी
प्रोटीन को आहार से प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आप डाइट में दाल, मसूली, ओट्स, सोयाबिन, दूध, बीन्स, चने और मीट आदि शामिल कर सकते हैं। महिलाओं को डायटीशियन की सलाह पर प्रोटीन लेना चाहिए।