खराब डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी हमारी आदतें ही हमें बीमार बनाती हैं। इन्हीं के कारण हमें कम उम्र में ही हाई बीपी, दिल की बीमारी और डायबिटीज जैसे रोगों का सामना करना पड़ता है। पर हम में ये ज्यादातर लोग इनके जमीनी कारणों के बारे में नहीं सोचते। अगर आपको इनके कारणों के बारे में जानना है तो, आपको सबसे पहले अपने प्लेट में झांकना होगा कि आप क्या खा रहे हैं? दरअसल, आपके खाने में अगर तेली-भूनी चीजें और मसालेदार चीजें ज्यादा हैं, तो आपको अपनी चिंता करनी चाहिए। साथ ही अगर आप घर के बाहर रोड साइड का खाना या फिर रेस्तरां में खाना ज्यादा पसंद करते हैं, तो आप में भी कम उम्र में गंभीर बीमारियों के शिकार होने की संभावनाएं ज्यादा हैं। क्योंकि इन तमाम जगहों पर खाना बनाने के लिए पके हुए तेल या फिर कहें बचे हुए तेल का बार-बार इस्तेमाल (reheated cooking oil) किया जाता है। आपके द्वारा खाए जाने वाली इन तली-भूनी चीजें भी इन्हीं तेलों में बनती हैं। ये तमाम बातें हम नहीं बल्कि वेलनेस कोच ल्यूक कॉन्टिहो (Luke Coutinho) का कहना है।
दरअसल, हाल ही में वेलनेस कोच ल्यूक कॉन्टिहो (Luke Coutinho) ने अपने फेसबुक लाइव में बचे हुए तेल का इस्तेमाल करने के नुकसानों और स्वास्थ्य से जुड़े इनके खतरों (dangers of reheating cooking oil) के बारे में बताया। ल्यूक ने बताया कि क्या होता है जब आप पके हुए या बचे हुए तेल को बार-बार पकाते हैं या इस्तेमाल करने के लिए गर्म करते हैं। साथ ही उन्होंने इस तरह के तेल के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसानों से भी हमें अवगत करवाया।
बचे हुए तेल को बार-बार गर्म करने से क्या होता है-What happens when oil is heated repeatedly?
वेलनेस कोच ल्यूक कॉन्टिहो (Luke Coutinho) बताते हैं कि जब हम पके हुए तेल में कुछ बनाने के लिए उसे फिर से गर्म करते हैं तो असर में तेल के कैमिकल स्ट्रक्चर (chemical structure of cooking oil) में बदलाव आ जाता है। बार-बार पकाने से जो इसका हेल्दी स्ट्रक्चर होता है वो बिगड़ जाता है जो कि शरीर के लिए नुकसानदेह हो जाता है। दरअसल, जब हम पके हुए तेल को पकाते हैं तो उसके फैट माल्युक्यूल (fat molecule) में बदलाव कर देते हैं। इससे तेल में ट्रांस फैट (Trans fat) बढ़ जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इसलिए ये तेल आपको ज्यादा काला नजर भी आने लगता है।
इसे भी पढ़ें : साल में एक बार फुल बॉडी हेल्थ चेकअप क्यों जरूरी है? जानें इसमें कौन से टेस्ट होते हैं और क्या पता चलता है
बचे हुए तेल को इस्तेमाल करने के नुकसान-Side effects of reheating cooking oil
1. कैंसर का खतरा बढ़ाता है
कार्सिनोजन का शरीर में बढ़ना कैंसर के खतरे को ज्यादा बढ़ाता है। बचे हुए तेल का इस्तेमाल कार्सिनोजन को बढ़ाता है जिसकी वजह से शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, जब आप तेल को बार-बार गर्म करते हैं उसमें से एल्डिहाइड (aldehydes) निकलते हैं। ये एल्डिहाइड कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। इसलिए अगर आपको लगता है कि किसी को यूं ही कैंसर हो जाता है, तो आपको इस कारण के बारे में भी जानना चाहिए।
2. फ्री रेडिकल्स को बढ़ाता है
फ्री रेडिकल्स के बारे में आपने बहुत सुना होगा कि ये इम्यूनिटी कमजोर करते हैं और शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। तो, पके हुए तेल को इस्तेमाल करना शरीर में फ्री रेडिकल्स को बढ़ाता है। इसके कारण हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है जिससे हमारा शरीर मौसमी बीमारियों के साथ गंभीर बीमारियों का भी शिकार हो जाता है।
3. मोटापा घटाने में होती है परेशानी
मोटापा हर किसी को आज कल परेशान कर रहा है। पर हम में से ज्यादातर लोग इस बारे में सोचते ही नहीं कि ये क्यों बढ़ता जल्दी है और घटता कम स्पीड से है। तो,इसके पीछे एक बड़ा कारण है इस तरह के तेल में पकी हुए चीजों को खाना। दरअसल, जब हम ऐसे तेल में पकी हुए चीजों को खाते हैं तो हमारे में शरीर में ट्रांस फैट, जो कि अनहेल्दी फैट है उसकी मात्रा बढ़ जाती है।
4. सूजन बढ़ाता है
बचे हुए तेल में पकी हुई चीजों को खाने से ये शरीर में सूजन बढ़ाता है। इससे शरीर में दर्द, ब्लॉटिंग और एसिडिटी की समस्या बढ़ने की शिकायत रहती है। साथ ही उम्र बढ़ने के साथ ये शरीर में अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता है।
5. दिल की बीमारियां
जब आप ट्रांस फैट को खाते हैं तो ये बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाता है। साथ ही इसके कारण आपके ब्लड सेल्स में प्लॉक जमा होने लगता है और ब्लड का सर्कुलेशन खराब हो जाता है। धीमे-धीमे ये हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनती है और फिर स्ट्रोक, कॉर्डियो वैस्कुलर डिजीज औक हार्ट अटैक का कारण बनता है।
इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक के प्लेट में खाना खाने के नुकसान: जानें लंबे समय में प्लास्टिक के बर्तन कैसे डालते हैं सेहत पर असर
6. डायबिटीज
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो कि खराब लाइफस्टाइल के कारण होती है। जब आप इन मसालेदार और फ्राइड चीजों को खाते हैं तो ये मोटापा बढ़ाता है और शरीर में डायजेशेन को खराब करता है। साथ ही ये क्रेविंग को बढ़ाता है और पेनक्रियाज के काम काज को धीमा कर देता है। इसके कारण आप खाने से निकलने वाले शुगर को शरीर पचा नहीं पाता और आपको डायबिटीज हो जाता है। ये सब एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज से बचना है तो इन चीजों को खाने से भी बचना चाहिए।
7. गले में दिक्कत
जब आप तेल को बार-बार पका कर इस्तेमाल करते हैं तो, इनमें बनी चीजों में एक अजीब सी चिकनाहट होती है और असल में ये ट्रांस फैट है। ये गले में जा कर एक अजीब सी मोटी परत बनाता है और दिक्कत पैदा करता है। आपको इसे गले में कुछ फंसा-फंसा सा महसूस हो सकता है। साथ ही ये गैस, बदहजमी और सीने में जलन का भी कारण बन सकता है।
इन तमाम नुकसानों से बचने के लिए ही ल्यूक कॉन्टिहो का सुझाव है कि आपको पहले को घर के बाहर फ्राइड और ऑयली चीजों को खाने से बचना चाहिए। चाहे वो जगह कितनी भी अच्छी क्यों ना हो और खाना कितना भी महंगा क्यों ना हो। साथ ही घर पर जब आप कुछ तलने वाली चीज बना रहे हों तो उतना ही तेल तलने के लिए इस्तेमाल करें जितना कि जरूरत है। पहले कम तेल डालें और इसमें चीजें तलें। तेल खत्म हो जाए तो तेल फिर से डाल कर इस्तेमाल करें पर ज्यादा तेल इस्तेमाल करने से बचें। ताकि इस्तेमाल के बाद वो बचे नहीं और आपको उसका दोबारा इस्तेमाल ना करना पड़े। इसके अलावा रोड साइड पर खाने से बचें और कोशिश करें कि जो भी खाएं फ्रेश खाएं। कोशिश करें कि घर का बना खाना ही खाएं।
all images credit: plandiet.com and freepik