Too Much Honey Side Effects: आयुर्वेद में शहद को औषधि माना जाता है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। खांसी-जुकाम की समस्या हो या त्वचा के लिए फेस मास्क तैयार करना आपको देसी नुस्खो में शहद का जिक्र जरूर मिल जाएगा। फिटनेस बनाए रखने के लिए लोग चीनी की जगह शहद का सेवन करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही शरीर की चर्बी कम करने के लिए भी गुनगुने पानी में शहद लेना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा शहद का सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? जी हां, जिन लोगों को दिन में कई बार शहद का सेवन करने की आदत होती है, उनमें कुछ स्वास्थ्य समस्याएं देखी जाती हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने बात कि न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से।
शहद के ज्यादा सेवन से शरीर को होने वाले नुकसान- What Are 5 Side Effects of Honey
ब्लड शुगर लेवल बढ़ना
शहद में प्राकृतिक रूप से शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक पाई जाती है। ऐसे में अगर इसका जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए, तो यह ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या रहती है, उन्हें शहद का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। जरूरत से अधिक शहद लेने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
ब्लड प्रेशर में बदलाव आना
शहद का सेवन करने से संपूर्ण स्वास्थ्य को फायदा होता है। यह ब्लड प्रेशर बैलेंस करने में मदद कर सकता है। लेकिन वहीं अगर दिन में कई बार इसका सेवन किया जाए, तो यह बॉडी फंक्शन्स को नुकसान कर सकता है और ब्लड प्रेशर लेवल बदलने का कारण भी बन सकता है।
इसे भी पढ़े- क्या गर्म करने के बाद शहद (Honey) जहरीला हो जाता है? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सच्चाई
पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ना
अगर सही मात्रा में शहद का सेवन किया जाए, तो यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन वहीं अगर इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो यह पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इसके सेवन से आपको कब्ज, ब्लोटिंग, पेट दर्द, एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
तेजी से वजन बढ़ना
अक्सर वजन घटाने के लिए शहद का सेवन किया जाता है। लेकिन अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर पर उल्टा असर दिखा सकता है। दरअसल, शहद में कार्बोडाइड्रेट और शुगर ज्यादा पाया जाता है जिससे इसका सेवन करने से शरीर में कैलोरी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़े- शहद का अधिक सेवन हो सकता है नुकसानदेह
दांतों से जुड़ी समस्याएं होना
शहद में चीनी की अधिक मात्रा होने के कारण यह दांतों से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इसके ज्यादा सेवन से दांत में कीड़ा लगना या दांत दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
नियमित रूप से शहद का कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए- How Much Honey Should Be Consumed In A Day
अगर आपको ब्लड शुगर या अन्य कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, तो दिनभर में 1 से 2 चम्मच शहद लेना आपके लिए काफी हो सकता है। वहीं अगर आप औषधि के रूप में शहद ले रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।