Arthritis And Knuckle cracking In Hindi: लंबे समय तक काम करने के बाद आप भी अपनी उंगलियां चटकाते होंगे। यह बहुत ही कॉमन गतिविधि है, जिसे लगभग हर व्यक्ति करता है। इससे उंगलियां रिलैक्स हों या न हों, लेकिन मन को अच्छा लगता है। कई बार तो आप खाली बैठे-बैठे भी उंगलियां चटकाते होंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर आपको हड्डियों से जुड़ी प्रॉब्लम है, जैसे अर्थराइटिस या ओस्टियोपोरोसिस तो ऐसे में उंगलियां चटकाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी, हां! यह सच है। अगर आपको अर्थराइटिस है, तो उंगलियां चटकाना बिल्कुल आपके लिए सही नहीं है। इससे किस-किस तरह के नुकसान हो सकते हैं, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अभिषेक वैश से जानें इस लेख में आगे-
अर्थराइटिस में उंगलियां चटकाने के नुकसान- Is Cracking Knuckles Bad For Arthritis In Hindi
विशेषज्ञों की मानें, तो अर्थराइटिस में उंगलियां चटकाने का नुकसान का कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। फिर भी इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि अर्थराइटिस में उंगलियां चटकाना सही नहीं है। जानें, इससे होने वाले नुकसान के बारे में-
उंगलियों के जोड़ों में दर्द
अर्थराइटिस होने के बावजूद अगर आप अपनी उंगलियों को चटकाते हैं, तो यह सही नहीं है। इसकी वजह से उंगलियों के जोड़ों में दर्द हो सकता है। असल में, उंगली चटकाने की वजह से ज्वाइंट्स पर अतिरिक्त दबाव बनने लगता है, जिससे लिगामेंट और टेंडंस पर स्ट्रेन पड़ने के कारण इस तरह की दिक्कत होती है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई उंगलियां चटकाने से गठिया (आर्थराइटिस) होता है? डॉक्टर से जानें इस दावे इस दावे की सच्चाई
ग्रिप का कमजोर होना
अगर आप अर्थराइटिस में बार-बार उंगलियां चटकाते हैं, तो यह सही नहीं है। क्यांकि कुछ अध्ययनों से इस बात की पुष्टि हुई है कि बार-बार उंगलियां चटकाने की वजह से उनकी ग्रिप कमजोर हो सकती है। यहां तक कि समय के साथ-साथ हड्डियों पर भी नेगेटिव असर पड़ने लगता है, जिससे उंगलियां कमजोर हो जाती है।
दर्द बढ़ना
अर्थराइटिस के कारण पहले से ही हड्डियों और जोड़ों का दर्द बना रहता है। इसके साथ ही अगर आप उंगलियों को चटकाते हैं और लंबे समय तक इस गतिविधि को दोहराते हैं, तो इसकी वजह से आपकी कंडीशन बिगड़ सकती है। ध्यान रखें कि अर्थराइटिस में न सिर्फ जोड़ों में दर्द होता है, बल्कि फ्रैक्चर का रिस्क भी रहता है। ऐसे में बेहतर है कि आप अर्थराइटिस की कंडीशन में उंगलियों में न चटकाएं।
इसे भी पढ़ें: क्या उंगलियां चटकाना वाकई नुकसानदायक होता है? डॉक्टर से जानें इसके प्रभाव
इंजुरी का रिस्क
जैसा कि कुछ देर पहले ही बताया है कि अर्थराइटिस के मरीजों में फ्रैक्चर का रिस्क रहता है। इसी तरह, अगर आप बार-बार अपनी उंगलियों को चटाकते हैं, तो इसकी वजह से इंजुरी हो सकती है। आपको बता दें कि अर्थराइसि में हड्डियों में इंजुरी होने पर उसकी रिकवरी में समय लगता है।
FAQ
बार-बार उंगली चटकाने से क्या होता है?
बार-बार उंगली चटकाने से जोड़ों में सूजन आ सकती है, ग्रिप कमजोर हो सकती है। यहां तक कि बार-बार उंगली चटकाने से इंजुरी और फ्रैक्चर हो सकता है।उंगली क्यों नहीं चटकनी चाहिए?
अर्थराइटिस और ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों में उंगली चटकाना सही नहीं होता है। इससे जोड़ों की तकलीफ बढ़ सकती है। यहां तक कि उंगली फ्रैक्चर होने, लिगमेंट की क्षति होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, उम्र दर्ज लोगों को भी उंगलियां नहीं चटकानी चाहिए। इससे उन्हें भारी नुकसान हो सकता है, उंगलियां चटक सकती हैं या गंभीर रूप से चोट लग सकती है।उंगलियों में गठिया के पहले लक्षण क्या हैं?
गठिया होने पर उंगलियों में दर्द, सूजन और अकड़न हो सकती है।आपको बता दें कि भले ही गठिया या अर्थरिटिस जानलेवा नहीं होता है, लेकिन क्रोनिक दर्द, गतिशीलता में कमी और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ते जोखिम के कारण खतरनाक हो सकता है। इसके साथ नार्मल लाइफ भी मुश्किल भरी हो सकती यही।