लहसुन वाला दूध पीने के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें किसे नहीं पीना चाहिए

लहसुन वाला दूध भले ही कई रोगों को दूर करने में सक्षम हो, लेकिन ये आपको बीमार भी बना सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
लहसुन वाला दूध पीने के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें किसे नहीं पीना चाहिए


लहसुन वाले दूध पीने के कई फायदे होते हैं। लहसुन हमारी सेहत के लिए लाभकारी होता है। सर्दियों में लहसुन वाला दूध पीने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी कई बीमारियों के इलाज में आपको लहसुन वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि लहसुन वाला दूध हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। साथ ही इसकी अधिक मात्रा आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकती है। इसलिए इसे लेते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आगे जानते हैं लहसुन वाले दूध से होने वाले नुकसान के बारे में।  

लहसुन वाले दूध से नुकसान 

लहसुन और दूध दोनों को मिलाकर पीने से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे होने वाली कुछ परेशानियों को आगे बताया गया है। 

लिवर पर पड़ता है बुरा असर 

लहसुन वाले दूध में यदि लहसुन की अधिक मात्रा हो जाए तो इससे आपके लिवर पर बुरा असर पड़ता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। यदि इसका अधिक सेवन कर लिया जाए तो इससे लिवर के कार्य में दबाव पड़ता है। इसलिए इसे बेहद कम मात्रा में इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। कई मामलों में ये लिवर को डैमेज भी कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें : दूध और लहसुन के फायदे: शरीर की इन 6 समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है लहसुन वाला दूध, जानें बनाने का तरीका

Side-effects-of-garlic-milk

दस्त की मुख्य वजह

लहसुन वाला दूध पीने से आपको दस्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लहसुन वाले दूध से आपको गैस व दस्त दोनों की परेशानी हो सकती है। ऐसा होने पर आपको इसे पीने से बचना चाहिए। 

ब्लड प्रेशर की समस्या 

लहसुन वाला दूध पीने से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में देखा गया है कि इससे व्यक्ति का ब्लड प्रेशर लो होता जाता है। उच्च रक्तचाप की दवाओं को लेते समय लहसुन का सेवन सावधानीपूर्वक करना चाहिए। लहसुन खाने से भी आपका ब्लड प्रेशर लो होता है। 

त्वचा संबंधी समस्या होना 

लहसुन वाला दूध पीने से त्वचा संबंधी समस्या जैसे एलर्जी और रैशेज हो सकती है। इससे त्वचा पर जलन व एक्जिमा की समस्या हो सकती है। यदि आपको त्वचा पर किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही हो तो तुरंत लहसुन वाला दूध पीना बंद करें। 

इसे भी पढ़ें : अस्थमा के उपचार से लेकर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने तक, लहसुन के दूध में है ढेरों फायदे, जानिए सेवन का तरीका

सिर दर्द का कारण 

कई बार लहसुन वाला दूध पीने से लोगों को सिरदर्द की समस्या होने लगती है। लहसुन में पाए जाने वाले तत्व सीधे तौर पर सिर दर्द के लिए जिम्मेदार नहीं होते हैं लेकिन फिर भी ये तत्व सिर दर्द के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। 

यदि आपको ऊपर बताई गई किसी भी तरह की समस्या है तो आपको लहसुन वाला दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही खासतौर पर ब्लड प्रेशर और खून संबंधी बीमारी होने पर भी इसे नहीं पीना चाहिए। यदि आप इसे पीना ही चाहते हैं तो पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 

Read Next

मैदा की रोटी खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 गंभीर नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version