Sun Sep 13, 2026 | 05:20 AM IST

Expert

दूध और लहसुन के फायदे: शरीर की इन 6 समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है लहसुन वाला दूध, जानें बनाने का तरीका

दूध और लहसुन का मिश्रण स्वासथ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फायदों के बारे में-  

लहसुन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। वहीं, दूध का सेवन भी बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए बहुत ही जरूरी आहार माना जाता है। इन दोनों का सेवन हर कोई अलग-अलग करता है। लेकिन क्या कभी आपने इनका सेवन एक साथ किया है? अगर नहीं, तो इसके फायदों को जानकर जरूर करेंगे। जी हां, दूध और लहसुन का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। लखनऊ की न्यूट्रीडाइट क्लिनिक की डायटीशियन प्रीति श्रीवास्तव का कहना है कि दूध और लहसुन का एक साथ सेवन करने से कब्ज  से लेकर बवासीर की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद (Garlic Milk Benefits) हो सकता है। इसके सेवन से शरीर की कई अन्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फायदों के बारे में - 

दूध और लहसुन के फायदे (Health benefits of Garlic and Milk in Hindi)

डायटीशियन का कहना है कि आयुर्वेद में कई एक्सपर्ट दूध और लहसुन का सेवन करने की सलाह देते हैं। नियमित रूप से दूध और लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसके अलावा दूध और लहसुन स्वास्थ्य की अन्य समस्याओं को दूर कर सकता है। जैसे-

इसे भी पढ़ें - केसर के दूध के सेवन से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें

1. कब्ज से छुटकारा

आयुर्वेद में कब्ज की परेशानी होने पर लहसुन वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। दरअसल, दूध और लहसुन का मिश्रण आपके मल को कोमल करता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। ऐसे में कब्ज और बवासीर की परेशानी में यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 

2. कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

दूध और लहसुन का मिश्रण कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। यह मिश्रण शरीर में जमे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी दूर होती है। इसके अलावा यह मिश्रण दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम करता है। 

3. अपच से राहत

दूध और लहसुन का सेवन करने से अपच जैसे- गैस, बदहमजी, पेट फूलना जैसी परेशानी को दूर क सकता है। खासतौर पर अगर आप रात में सोने से पहले एक गिलास लहसुन का दूध पीते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी समस्या होने की संभावना कम हो सकती है।

4. इम्यूनिटी करे बूस्ट 

दूध और लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। खासतौर पर अगर आप इसमें थोड़ी सी हल्दी मिक्स करते हैं, तो यह आपके लिए और अधिक फायदेमंद हो सकती है। दूध और लहसुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में लाभकारी है। 

5. जोड़ों में दर्द से राहत

दूध में दर्द को अवशोषित करने का गुण होता है। वहीं, लहसुन एंटी-इंफ्लेमेटरी और दर्द निवारक गुणों से भरपूर होता है। इन दोनों का मिश्रण नियमित रूप से पीने से जोड़ों में दर्द से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। 

6. माइग्रेन का दर्द

माइग्रेन में अचानक से सिर में तेज दर्द होने लगता है। यह दर्द असहनीय होता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन और दूध का सेवन कर सकते हैं। यह आपको माइग्रेस के दर्द से जल्द से जल्द राहत दिला सकता है।  

इसे भी पढ़ें - दूध पीने के कितनी देर बाद मछली खाना चाहिए? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन

कैसे तैयार करें लहसुन वाला दूध 

आवश्यक सामाग्री

  • 1 कप दूध
  • 4 लहसुन की कलियां
  • 2 चम्मच मिश्री
  • 1 चुटकी हल्दी

विधि

सबसे पहले लहसुन को छिलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब दूध को उबालें। इसके बाद इसमें कटे हुए लहसुन डाल दें। थोड़ी देर बाद इसमें हल्दी डालें। फिर मिश्री डालकर उबालें। जब दूध अच्छी तरह से उबल जाए, तो इसे ठंडा करके पी जाएं। इससे आपके शरीर को काफी लाभ होगा।

दूध और लहसुन का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आप पहले से ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह पर ही इसका सेवन करें।  वहीं, अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसके सेवन से बचें।

Read Next

मुनक्का का बीज खाने के नुकसान: मुनक्का के साथ खा लेते हैं इसका बीज भी? जानें इससे होने वाले नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 07, 2022 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content