Fri Sep 11, 2026 | 09:25 PM IST

दूध पीने के कितनी देर बाद मछली खाना चाहिए? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन

मछली खाने के बाद दूध न पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दूध पीने के कितनी देर बाद मछली खाना चाहिए?    

घर में जब भी मछली बनती है, तो पेरेट्स सबसे पहले कहते हैं कि आज कोई दूध नहीं पिएगा। पेरेंट्स का कहना है होता है कि दूध पीने के बाद मछली खाने से या फिर मछली खाने के बाद दूध पीने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। हम में से कई लोग उनकी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। कई लोग इस बात को मिथ्य समझते हैं। लेकिन क्या यह बात सच में मिथ है ? अगर आपके मन में मछली और दूध से जुड़े सवाल जैसे- क्या दूध पीने के बाद मछली नहीं खानी चाहिए? मछली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?, दूध पीने के बाद कितनी देर बाद मछली खाना चाहिए?  इत्यादि सवाल हैं, तो परेशान न हों। आज हम इसे लेख में आपको मछली और दूध से जुड़े इन्हीं सवालों के जबाव देने जा रहे हैं। आइए न्यूट्री डाइट क्लीनिक की डायटीशियन प्रीति श्रीवास्तव से जानते हैं आपके इन सवालों के सही जबाव-

क्या दूध पीने के बाद मछली नहीं खानी चाहिए?

इस बारे में डायटीशियन का कहना है कि मछली खाने  के तुरंत बाद या फिर दूध पीने के तुरंत बाद मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, यह दोनों चीजें विपरीत प्रवृति की होती हैं, जिससे आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान जैसे- मतली, उल्टी, अपच, गैस इत्यादि हो सकते हैं। इसलिए मछली खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन न करें। इसके लिए कुछ समय रुकें। कुछ माता पिता बच्चों की जिद्द पर उन्हें मछली खिलाने के बाद दूध का सेवन करवा देते हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - बवासीर में मछली खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें 

दूध पीने के बाद कितनी देर बाद मछली खाना चाहिए? / मछली खाने के कितनी देर बाद दूध पी सकते हैं ?

डायटीशियन प्रीति श्रीवास्तव का कहना है कि मछली खाने के करीब 4 घंटे या फिर उससे अधिक समय के बाद दूध का सेवन करें। कोशिश करें कि अगर आप रात में मछली खा रहे हैं, तो दिन में दूध पी लें। वहीं, अगर आप दिन में मछली खा रहे हैं, तो रात में दूध पिएं। यह आपके लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है। इससे मछली और दूध के मिश्रण से होने वाली एलर्जी प्रक्रिया से बच सकेंगें। डायटीशियन का कहना है कि इन दोनों खाद्य पदार्थों के सेवन के बीच करीब 4 घंटे का अंतराल होना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। कोशिश करें कि आप एक ही दिन में इन दोनों का सेवन करने से बचें। यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। 

मछली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

दूध के अलावा मछली खाने के बाद या पहले कुछ चीजों से परहेज करने की आवश्यकता होती है। जैसे-

  • मछली के साथ दही का सेवन न करें। इससे आपको एलर्जी हो सकती है। 
  • अगर आप खाने के बाद आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं, तो ध्यान रखें कि जिस दिन आप मछली खा रहे हैं, उस दिन खाने के बाद आइसक्रीम न खाएं। ऐसे करने से पेट और स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। 
  • मछली खाने के बाद चाय और कॉफी जैसी चीजों से भी परहेज करें।
  • कोशिश करें कि मछली खाने के बाद मिठाईयों का सेवन न करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए अधिक हैवी आहार हो सकता है। वहीं, कई तरह की मिठाइयां दूध से ही तैयार होती हैं। इसलिए दूध से बनी कोई भी चीज ( मछली खाने के बाद खीर खा सकते हैं ?) के सेवन से परेहज करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - मछली खाने से आपके दिल की सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें किन मछलियों को खाना है सुरक्षित

मछली का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। बशर्ते आप इसे खाने से पहले इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों को बरतें। साथ ही मछली को अच्छे से पका कर खाएं। वहीं, अगर आपको मछली से किसी तरह की परेशानी है, तो इसके सेवन से बचें। डॉक्टर या डायटीशियन के परामर्श पर ही मछली को अपने आहार में शामिल करें।

Read Next

सफेद जीरा किस काम आता है? जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 12, 2022 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content